Breaking News

दो साल बाद लालू से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचीं पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भी रही मौजूद

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सोमवार को अपने पति और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल पहुंचीं। राबड़ी के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी रिम्स पहुंचीं। लालू और राबड़ी की मुलाकात दो साल बाद हो रही है। राबड़ी अब तक कभी भी लालू से मिलने के लिए जेल नहीं आई थी।

पति लालू प्रसाद यादव से मिलते ही बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी बेहद भावुक नजर आईं। पेइंग वार्ड के कोरिडोर में बैठकर दंपती ने घंटों बातें कीं। घर-परिवार से लेकर हर मसले पर दोनों के बीच चर्चा हुई। लालू राबड़ी की एक साथ झलक पाने के लिए यहां बड़ी संख्‍या में राजद के कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं।

लालू और राबड़ी की इस मुलाकात को सियासी हलकों में झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने से जोड़कर देखा जा रहा है। राबड़ी और मीसा रिम्स में मुलाकात की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पेइंग वार्ड के अंदर गईं। बता दें लालू यादव चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता हैं।

राबड़ी ने दिल्ली में अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाया है। वह सुबह 11 बजे रिम्स पहुंची। रांची हवाई अड्डे से झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने राबड़ी और मीसा को पेइंग वार्ड पहुंचाया था। माना जा रहा है कि परिवार में बहू ऐश्वर्या राय के चलते बढ़ते तनाव के कारण वह लालू से मिली हैं।

About News Room lko

Check Also

उद्धव ठाकरे का कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गुट से हाथ मिलाना है उनका आत्मघाती कदम- डॉ दिनेश शर्मा

• पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के कारण भाजपा कार्यकर्ता कहा जाता है सुपर वारियर ...