Breaking News

उदित राज के बिगड़े बाेल, कहा पूजा-पाठ की जगह विज्ञान पर ध्यान देते तो नहीं होते असफल

चांद की सतह पर चन्द्रयान-2 की लैंडिंग से पहले ही लैंडर से संपर्क टूटने का दुख समूचे देश को है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर पान वाले तक लोग वैज्ञानिकों के जज्बे को सलाम कर रहे हैं, लेकिन देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको वैज्ञानिकों के जज्बे में परिश्रम और प्रयास नहीं दिख रहा है। पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता उदित राज राजनीतिक विरोध करते करते देश का भी विरोध करने लगे हैं।

दरअसल शुक्रवार को देर रात तक पूरा देश, हिंदुस्तान को चांद पर देखने के लिए दुआएं कर रहा था। लेकिन दुर्भाग्यवश चांद की सतह पर पहुंचने से पहले ही लैंडर से संपर्क टूट गया। इसके बावजूद पूरा देश वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते रहा, लेकिन देश के संसद में बैठ चुके उदित राज वैज्ञानिकों के हौसलों और हिम्मत बढ़ाने की जगह एक विवादित बयान दे बैठें।उन्होंने ट्वीट किया, “हमारे वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ के विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास करते तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुँह ना देखना पड़ता।“

बता दें, उनके ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहुत निंदा हो रही है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-2 के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की दिल खोलकर तारीफ की। पीएम ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन में एक रुकावट जरूर आई है, लेकिन चांद पर पहुंचने का हमारा सपना साकार होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि इसरो ने इस मिशन के लिए जिस तरह से मेहनत की, उसके लिए हमें इससे जुड़े सभी लोगों पर गर्व है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

अविवि ने रामनवमी के दिन तुलसी उद्यान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

• 200 से अधिक श्रद्धालुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई अयोध्या। ...