Breaking News

लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत भाजपाई पहुंचेंगे लाभार्थियों के घर

अयोध्या। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर पर जाकर उनसे सम्पर्क व संवाद करेंगे। इसके लिए पार्टी विशेष अभियान चलाएगी। 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलने वाले अभियान में 1,2 व तीन मार्च को विशेष अभियान रहेगा।

अखिल भारतीय कालेज व विश्विद्यालय कर्मचारी संघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

लोक सभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान को लेकर सिविल लाइन स्थित केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में कार्यशाला का अयोजन किया गया। कार्यशाला को क्षेत्रीय महामंत्री तथा महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सम्बोधित किया।

लोक सभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत भाजपाई पहुंचेंगे लाभार्थियों के घर

क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि लोक सभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत लाथार्थियों के आवास पर जाकर पार्टी के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उनसे सम्पर्क करेंगे। उन्हें प्राप्त सरकारी योजनाओं के लाभ के विषय में जानकारी लेंगे। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जीवन में परिवर्तन की चर्चा करेंगे।

चंदौली में बोले राहुल, राम मंदिर में अरबपतियों के लिए बिछी कालीन, गरीब के लिए कुछ नहीं

तीन दिवसीय विशेष अभियान दिवस पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि्ां को सूची दी जाएगी जिस के आधार पर लाभार्थियों से सम्पर्क करना है। उनका मोबाइल नंबर तथा सेल्फी सरल एप अपलोड करना होगा।

फीफा रैंकिंग में भारतीय टीम को नुकसान, 15 स्थान खिसक कर 117वें पायदान पर पहुंचा भारत

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा चुनाव में विजय का मूल मंत्र सम्पर्क और संवाद है। पदाधिकारियों द्वारा सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया निरंतर जारी रखना चाहिए। मोदी सराकर ने जो भी योजनाएं चलाई हैं वे सीधे तौर पर जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंची है। योजनाओं को धरातल पर उतार कर मोदी सरकार ने अपन सभी वायदे पूरे किए हैं।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह केन्द्र सरकार ने उज्जवला, जन-धन, आवास, शौचालय, हर घर जल, बिजली, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, किसान सम्मान निधि से लोगों के आर्थिक स्तर को संभालने में मदद की। महानगर का अभियान संयोजक अरविंद सिंह तथा जिले का धर्मेन्द्र सिंह को बना गया है।

JUI-F के नेता का बड़ा दावा, सेना के शीर्ष अधिकारियों ने 2022 में इमरान खान की सरकार को गिराया

कार्यशाला में प्रमुख रूप से कमला शंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, दिव्य प्रकाश तिवारी, विशाल सिंह बाबा, सूरज सोनकर, अनुराग त्रिपाठी, बाल कृष्ण वैश्य, दिवाकर सिंह सहित सभी मोर्चा के अध्यक्ष व संयोजक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

मैं सबसे भाग्यशाली अभिनेत्री हूं : Adah Sharma

Entertainment Desk। अदा शर्मा (Adah Sharma) अपनी पहली फिल्म 1920 से लेकर द केरल स्टोरी ...