Breaking News

अखिल भारतीय कालेज व विश्विद्यालय कर्मचारी संघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

अयोध्या। डॉ रामप्रसन्न मणिराम महाविद्यालय सरायरासी में आज अखिल भारतीय कॉलेज एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक व सेमिनार प्रारंभ हुआ। उच्च शिक्षा के विकास और प्रशासनिक कर्मचारी और उनके संगठनों की भूमिका पर आयोजित सेमिनार में कई जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत भाजपाई पहुंचेंगे लाभार्थियों के घर

अखिल भारतीय कालेज व विश्विद्यालय कर्मचारी संघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

कार्यक्रम के शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासनिक कर्मचारी कॉलेज के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसी भी शैक्षणिक संस्थान का विकास उनकी सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि समन्वय से ही विश्वविद्यालय और कालेज की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ती है।

यूनियन बैंक ने राम जन्मभूमि को दान किया पांच बैटरी व्हीकल, वृद्धों व दिव्यांग जनों की सहायतार्थ

विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कॉलेज एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ आरबी सिंह ने कहा कि कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारी इमारत, प्रयोगशालाओं पुस्तकालयों एवं अन्य सुविधाओं सहित परिसर के बुनियादी ढांचे के रखरखाव और विकास कार्यों पर निगरानी रखते हुए बेहतर माहौल प्रदान करते हैं।

अखिल भारतीय कालेज व विश्विद्यालय कर्मचारी संघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

इस अवसर पर नवाबगंज गोंडा के ब्लॉक प्रमुख करण भूषण सिंह ने कर्मचारियों एवं छात्रों के संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। कहा एकजुटता से ही महाविद्यालय का विकास संभव है। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के उत्थान के लिए एवं बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारियों को अधिक महत्व देना चाहिए।

यूएसआईएसपीएफ बोर्ड में शामिल हुए आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा, जानिए कैसे कंपनी को आगे बढ़ाएंगे

उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान अनीता सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रणधीर सिंह लाला, पूर्व प्राचार्य शीतला प्रसाद सिंह, डॉ शिव बक्श सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता अभिषेक सिंह, महानगर मंत्री स्वाति सिंह, विश्वविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, हटाए गए ठेले व अवैध गुमटियां

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) के निर्देशन व नगर आयुक्त गौरव कुमार के ...