Breaking News

भारतीय मूल के वरदकर बने आयरलैण्ड के प्रधानमंत्री  

नई दिल्ली. भारतीय मूल के डॉक्टर लियो वरदकर आयरलैण्ड के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए हैं। आयरलैण्ड की सत्तारूढ़ पार्टी फाइन गाएल ने उन्हें अपना नेता चुना। वरदकर को आयरलैण्ड के तीन इलेक्टोरल कॉलेज में 60 फीसदी वोट मिले हैं,जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी साइमन कोविनी को 40 फीसदी। इसके साथ ही महज 38 साल की उम्र में उन्होंने आयरलैंड का पीएम बनकर इतिहास रच दिया। वरदकर इस चुनाव में जीतने के बाद दुनिया में सबसे कम उम्र वाले पीएम बन गए हैं। वरदकर के परिवार के 60 सदस्य महाराष्ट्र में रहते हैं और वे बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे।

लियो की बहन और जानी-मानी डांसर शुभदा वरदकर ने नतीजे से पहले कहा,’हम स्वतंत्रता सेनानियों के ऐसे परिवार से आते हैं जिन्होंने 1960 के दशक में अपने पंख मुंबई और आयरलैंड में फैलाए। लियो के पिता डॉक्टर हैं और उन्होंने आयरलैंड की नर्स मीरियम से शादी की। लियो खुद भी पेशे से डॉक्टर हैं। उनके माता-पिता मुंबई आते रहते हैं और हमारे पैतृक गांव भी जाते हैं,लियो भी आते हैं। लियो जब खेल मंत्री थे,तब भी वह आयरलैंड की क्रिकेट टीम के साथ मुंबई आए थे।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...