Breaking News

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म लेले का फर्स्‍ट लुक हुआ वायरल, देखे ये तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के चलते सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म लेले का फर्स्‍ट लुक सामने आया है। इस लुक में वरुण धवन (Varun Dhawan) चड्डी पहने और हाथ ऊपर किए नजर आ रहे हैं। उनके एक हाथ में बंदूक भी दिखाई दे रही हैं साथ साथ थोड़ा डरे हुए भी नजर आ रहे हैं।

ये फिल्म करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्‍शन के तहत बनने वाली है। यह फ‍िल्‍म 01 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्‍शंस ने ट्वीट करके फर्स्‍ट लुक साझा किया है। ऐसा लग इस फ‍िल्‍म में वरुण धवन (Varun Dhawan) के अपोजिट एक्टर भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) नजर आएंगी।

वहीं इस फ‍िल्‍म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के होने की भी चर्चा थी लेकिन उन्‍हें जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने रिप्‍लेस कर दिया है। तो अब इस फ‍िल्‍म में वरुण धवन (Varun Dhawan) , भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और जान्हवी कपूर नजर आएंगे।

बता दें कि वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों कुली नंबर 1 में नजर आएंगे इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan)

स्क्रीन शेयर करती दिखाई देगी। वहीं इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म Street Dancer 3डी के प्रमोशन में बिजी हैं जो 24 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने खूीब पसंद किया। इस फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।

About News Room lko

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...