Breaking News

धोनी का बाइक कलेक्शन देख हैरान हो गए वेंकटेश प्रसाद, कहा पहले कभी नहीं देखा…

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची से हैं। वहां उनके घर पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी पहुंचे। इस दौरान धोनी ने इन दोनों को अपना बाइक कलेक्शन दिखाया, जो देखकर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी एकदम सन्न रह गए।

👉हिंडनबर्ग विवाद पर बोले गौतम अडानी, कहा ग्रुप की छवि खराब करने की कोशिश थी…

धोनी का बाइक कलेक्शन देख हैरान हो गए वेंकटेश प्रसाद

वेंकटेश प्रसाद ने धोनी की बाइक कलेक्शन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘किसी इंसान में मैंने सबसे पागलपन वाला ऐसा कोई पैशन देखा है। क्या कलेक्शन है और क्या इंसान हैं एमएसडी, क्या महान अचीवर हैं और उससे भी बढ़कर क्या इंसान हैं एमएस धोनी। रांची के उनके घर में उनकी बाइक और कार कलेक्शन की एक झलक। उनके पैशन और उनसे मैं एकदम हैरान रह गया।’

धोनी की पत्नी साक्षी ने इसका पूरा वीडियो शूट किया है, जो वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धोनी के रांची फार्महाउस पर बाइक कलेक्शन का ऐसा व्यू आपने भी पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो में साक्षी ने धोनी से पूछा भी है कि इसकी क्या जरूरत थी, जिसका उन्हें मस्त जवाब भी मिला है।

धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब बस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते नजर आते हैं। आईपीएल 2023 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खिताब भी जीता। धोनी ने फाइनल मैच के बाद कहा था कि वह अगले साल भी खेलना चाहेंगे, जो उनकी तरफ से अपने फैन्स को रिटर्न गिफ्ट जैसा होगा।

About News Room lko

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...