औरैया। नेहरू युवा केंद्र के जिला कार्यालय औरैया पर स्वामी विवेकानंद जयंती का 158 जन्मोत्सव कार्यक्रम युवा सप्ताह के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक अनवर वारसी ने कहा स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं।
उनके पद चिन्हों पर चलकर युवा उत्थान कर सकते हैं। आज युवा पाश्चात्य सभ्यता का अनुकरण कर रहा है। इस कार्य से भारतीय सभ्यता का स्तर गिर रहा है। उन्होंने कहा की हाय हेलो की सभ्यता को छोड़कर भारतीय सभ्यता में जीवन यापन करें।
युवा अपनी शक्ति का सदुपयोग करें , तो देश विश्व गुरु हो सकता है। स्वामी विवेकानंद ने देश को उच्चतम शिखर पर ले जाने के लिए जाति धर्म संप्रदाय से पृथक हटकर कार्य किया। इस कारण आज स्वामी विवेकानंद को पूरे विश्व में जाना जाता है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन को नेहरू युवा केंद्र से जुड़े कार्यकर्ता युवा सप्ताह के रूप में मनाए। इस अवसर पर अंजना, सुरेश, अनिल राजपूत, आयुष, सोनू, सत्येंद्र, दीपेंद्र, श्याम व शिवानी मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर