Breaking News

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू : By-election

बिहार और उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों के लिए आज सुबह से ही मतदान शुरू हो गए हैं।
जिसमे उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों गोरखपुर व फूलपुर और ब‍िहार की एक लोकसभा अररिया और दो विधानसभा जहानाबाद, भभुआ में उपचुनाव(By-election) हो रहे हैं। इन चुनावों के पर‍िणाम 14 मार्च को आएंगे।

शांति‍पूर्ण By-election कराने के ल‍िए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था

बता दें दोनों ही राज्‍यों के प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करेने के लिए सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किये हैं।

बि‍हार में घमासान के आसार
  • बिहार के अररिया लोकसभा सीट एवं जहानाबाद, भभुआ विधानसभा सीटों पर वोट‍िंग सुबह से ही शुरू हो गई है।
  • सुबह से ही वोटरों की कतार लगी हुई है।
  • यहां राष्‍ट्रीय जनता दल यानी क‍ि राजद और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनावी जंग में हैं।
  • आंकड़ों के अनुसार अररिया में करीब 2143 तथा जहानाबाद में 357 और भभुआ में 326 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
योगी के गोरखपुर का हाल
  • गोरखपुर में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं जहाँ से कुल 10 प्रत्‍याशी मैदान में उतरे हैं।
  • यहाँ 970 मतदान केंद्रों व 2141 मतदेय स्थलों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया है।
  • वहीँ भाजपा के उपेन्द्र दत्त शुक्ला, सपा के प्रवीण निषाद, कांग्रेस की सुरहिता करीम में कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है।
फूलपुर सीट भी टक्कर में

फूलपुर में 793 मतदान केंद्रों व 2059 मतदेय स्थलों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरु हुआ।
जहाँ 22 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
वहीँ फूलपुर सीट से भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल , सपा से नागेन्द्र सिंह पटेल और कांग्रेस के मनीष मिश्र में भी काफी टक्कर देखा जा रहा।

बता दें योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से गोरखपुर तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के त्यागपत्र देने के बाद फूलपुर सीट खली हो गयी थी। अब आज यहां के उम्मीदवारों के भाग का फैसला होना है।

 

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...