Breaking News

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, तापमान में और वृद्धि के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड खत्म हो चुकी है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि के आसार हैं। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दो दिनों तक कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है।

जहां कभी था माफियाराज, अब इंडस्ट्री लगाने को आतुर हैं उद्योगपति

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 29 और 30 जनवरी को तेज बारिश होगी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ में 29 और 30 जनवरी को हल्की से मध्यम गति की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी दो दिनों तक बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में 29 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 28-29 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही तथा दोनों राज्यामें में कई जगहों पर तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब में बठिंडा राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। इसके अलावा, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.3 डिग्री, आठ डिग्री, 5.6 डिग्री, 5.8 डिग्री, 2.6 डिग्री और 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29-30 जनवरी को भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मौसम विभाग ने तापमान को लेकर पूर्वानुमान जताया है कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

इसके बाद अगले दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान दो से चार डिग्री बढ़ेगा और फिर इतना ही गिर सकता है। बाकी के राज्यों में न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक ज्यादा बदलाव आने की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों तक सुबह और रात के समय असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा।

About News Room lko

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...