Breaking News

International Women’s Day और 8 मार्च

आज 8 मार्च को आप भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मना रहे होंगे। सुबह से ही कई लोगो को मैसेज भी सेंड किया होगा। कई लोगो को तो सामने से या कॉल करके भी शुभकामनायें दी होंगी।

लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है और ये मनाना कब शुरू हुआ ?

आईये जानते है International Women’s Day के बारे में …

8 मार्च को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
  • हर साल 8 मार्च को ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है यह ख्याल आपके भी मन में आता होगा।
  • दरअसल 1917 में युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ‘ब्रेड एंड पीस’ (यानी खाना और शांति) की मांग की थी।
  • महिलाओं की हड़ताल इतना ज़बरदस्त था की वहां के सम्राट निकोलस को पद छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
  • इसके बाद वहां की अंतरिम सरकार ने महिलाओं को मतदान का अधिकार दे दिया।
  • उस समय रूस में जूलियन कैलेंडर का प्रयोग होता था।
  • सबसे खास बात तो यह है की जिस दिन महिलाओं ने यह हड़ताल शुरू की वो तारीख़ 23 फरवरी थी और ग्रेगेरियन कैलेंडर में यह दिन 8 मार्च था।

अब तो आप समझ ही गए होंगे की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है।

महिला दिवस की शुरुआत कैसे हुई
  • वास्तव में शायद ही आप जानते हों कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक मज़दूर आंदोलन से उभर कर आया है।
  • इसकी शुरुआत 15 हज़ार औरतों ने न्यूयॉर्क सिटी में रैली निकालकर नौकरी में अपने बेहतर वेतन, दैनिक समयसीमा को कम करने की मांग की थी।
  • इसके साथ उन्होंने मतदान करने का अधिकार भी दिए जाने के लिए मांग उठायी थी। .
  • इसी के एक साल बाद ‘सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका’ ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया.
कैसे मानती है दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • बता दे की कई ऐसे देश हैं जहां इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जा चूका है।
  • इस दिन कई देशो में महिला और पुरुष एक-दूसरे को फूल देते हैं ,यही वजह है की इस दिन विश्व के तमाम देशों में फूलों का रेट बढ़ जाता है।
  • हमारा पड़ोसी चीन इसदिन दफ़्तरों में महिलाओं को आधे दिन की छुट्टी दे देता है, जबकि अमेरिका में मार्च का पूरा हफ्ता ही ‘विमेन्स हिस्ट्री मंथ’ के तौर पर मनाता है।
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी होता है ?

अगर आप ये सोच रहे है की क्या कोई अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी होता है,तो आपको बता दें कि ‘हाँ’ ऐसा भी दिन होता है।

  • अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 19 नवंबर को मनाया जाता है।
  • आपको जानकर हैरानी होगी की आज से नहीं बल्कि साल 1990 से ही मनाया जा रहा है लेकिन संयुक्त राष्ट्र की ओर से इसे मान्यता नहीं मिली है।
  • अभी तक के जानकारी के अनुसार 60 से ज़्यादा देशों में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।
  • 2017 में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की थीम ‘सेलीब्रेट मेन एंड ब्वॉएज़’ थी।

 

varun singh-samar saleel
  वरुण सिंह

About Samar Saleel

Check Also

छात्रों को निःशुल्क इंडस्ट्री ट्रेनिंग के लिए अविवि व वेकनो टेक्नोलाॅजी के बीच अनुबंध

• सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म क्लाउड कंप्यूटिंग स्टोरेज से संचालितः गौरव सक्सेना अयोध्या। डाॅ ...