Breaking News

शिक्षा व समाज में महिला सम्मान

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल बालिकाओं की शिक्षा व महिला जागरूकता के प्रति गम्भीर रही है। वह समय समय पर बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित करती है। आत्मनिर्भरता अभियान में वह महिलाओं के योगदान को रेखांकित करती रही है। इसके अलावा कुलाधिपति के रूप में वह अनेक बार नई शिक्षा नीति की सराहना कर चुकी है। उनका मानना है कि इसमें ज्ञान के साथ साथ कौशल विकास को भी स्थान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा, आंगनबाड़ी एवं उच्च शिक्षा में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है। इस नीति में भारतीय विचारधारा का समावेश है तथा बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली समस्याओं का भी ध्यान रखा गया है। आनन्दी बेन के अनुसार महिलाओं और बालिकाओं को एहसास दिलाना होगा कि वह कितनी साहसी हैं। प्रत्येक क्षेत्र में सफल होने की उनमें क्षमता है। राज्यपाल ने राजभवन लखनऊ से दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केन्द्र पुणे के तत्वावधान में आयोजित भारतीय विचारधारा में महिला चिन्तन व्याख्यानमाला का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।

कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता रहा है। भारतीय समाज के विकास में अनेक विदुषी नारियों का अविस्मरणीय योगदान रहा है। भारतीय संविधान में भी महिलाओं को समानता का अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा उनके कल्याण के लिये चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री की पहल पर सितम्बर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी ने मुरादाबाद पहुंच सर्वेश सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा-पूर्व सांसद का योगदान स्मृतियों में रहेगा

अमरोहा:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा जनसभा करने के बाद मंगलवार दोपहर बाद मुरादाबाद के रतनूपुरा ...