Breaking News

“साड़ी के संग नारी” साकेंतिक मैराथन महिला सशक्तिकरण के समर्थन में दौड़ का अयोजन

लखनऊ। संसदीय क्षेत्र मोहनलालगंज के अंतर्गत विधानसभा सरोजिनी नगर के सेक्टर 18 वृंदावन कॉलोनी रायबरेली रोड, में आगामी 8 फरवरी, 2024 को प्रातः 11:00 बजे एक 5 किलोमीटर की महिला सशक्तिकरण के समर्थन में महिला साड़ी दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारी बैठक आज अन्नपूर्णा कंपलेक्स आशियाना में संपन्न हुई।

👉अखिलेश बोले, जयंत के साथ सात सीटों पर चर्चा की… कांग्रेस के साथ जीत की संभावना पर होगा निर्णय

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रीना त्रिपाठी ने कहा, महिला सशक्तिकरण के लिए हमें महिलाओं को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें कैसे सशक्त होना है, निश्चित रूप से हर महिला स्वयं में सशक्त है। बस जरूरी है समय-समय पर उनकी उस शक्ति को समाज के सामने प्रदर्शित करने और अवसर प्रदान करने की।

महिलाएं चूड़ी बिंदी और साड़ी के साथ भी वह सब संभव कम कर सकती हैं जो भारत की सभ्यता और संस्कृति को अक्षुण्ण में रखने के लिए जरूरी है भारत की नई सफलता का परचम लहराने में विश्व में अपना कीर्तिमान स्थापित करने में सबसे आगे रही है।

"साड़ी के संग नारी" साकेंतिक मैराथन महिला सशक्तिकरण के समर्थन में दौड़ का अयोजन

उन्होने कहा, आज पश्चिमीकरण और आधुनिकता की दौड़ में हम कहीं ना कहीं अपने संस्कार और सभ्यता को भूलते जा रहे हैं। जहां एक तरफ साड़ी में सजी नारी कोमलता की प्रतीक मानी जाती है, वहीं साड़ी भारत की वीरांगनाओं की पोशाक रही है। इसी के तहत महिला स्वयं में सशक्त है और महिला साड़ी पहन कर भी वह सब काम कर सकती है जिसे आधुनिकता के नाम पर लोग शायद फुहड़ता मानते हैं।

👉चुनावी साल में राजकोषीय घाटा कम करने पर रह सकता है सरकार का जोर, पूंजीगत व्यय पर जारी रहेगा फोकस

भारत की सभ्यता और संस्कृति में रची बसी भारत की नारी एक मिसाल..महिला सांकेतिक मैराथन साड़ी के साथ आयोजित की जा रही है। जिसे 18 वर्ष के ऊपर कोई भी युवती, महीला, बुजुर्ग जिसमें पीले, लाल और गुलाबी रंगों से युक्त साड़ियां पहनकर महिलाएं 5 किलोमीटर की दौड़ सांकेतिक मैराथन में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की इस मुहिम में हिस्सा ले सकेगी।

"साड़ी के संग नारी" साकेंतिक मैराथन महिला सशक्तिकरण के समर्थन में दौड़ का अयोजन

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके समर्थन में, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समर्थन में, महिला आरक्षण के समर्थन में संसद में पेश होने वाले बिल के समर्थन में महिलाएं निकलेंगी घरों से बाहर और दौड़ेंगे विकास की दौड़ साड़ी के साथ।

सरोजिनी नगर की महिलाएं विशाल संख्या में अपनी चुस्ती फुर्ती और सजकता शालीनता और सभ्यता की एक मिसाल दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगी।

👉भारत को 2042 तक पड़ेगी 2,500 नए विमानों की जरूरत, बोइंग बोली- चौगुना करना होगा बेड़े का आकार

श्रीमती त्रिपाठी ने सरोजिनी नगर में आयोजित इस अनोखी पहल में सहयोग करने के साथ ही सभी से इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, बहुत ही आकर्षक पुरस्कारों से महिलाओं को प्रोत्साहित किए जाने का प्रावधान इस दौड़ में रखा गया है जिसकी सूचना शीघ्र अब तक पहुंचाई जाएगी।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...