Breaking News

ब्रज का विश्व स्तरीय विकास

भाजपा की सरकारें सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को चरितार्थ कर रही हैं. क्षद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति बेनकाब होने लगी है. पौराणिक स्थलों के विश्वस्तरीय विकास को देश और सम्बन्धित प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ढांचागत विकास से जोड़ा गया है. इसके अभूत पूर्व सकारत्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं. उज्जैन और काशी में पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई. अयोध्या में जनवरी से ऐसा माहौल दिखाई देने लगेगा. योगी आदित्यनाथ मथुरा-वृंदावन का भी वैश्विक पर्यटन की द्रष्टि से विकास कर रहे हैं. उनकी सरकार ने मथुरा में ब्रज विकास परिषद का गठन किया. इसके माध्यम से व्यापक कार्य सम्पादित हो रहे है।

👉सीएम योगी ने झुकाए बाबा के दर पर शीश

वर्तमान सरकार ने अयोध्या काशी मथुरा को तीर्थाटन की दृष्टि से विश्व स्तरीय बनाने का प्रयास किया है। अयोध्या में दीपोत्सव का विश्व रिकार्ड कायम हुआ। देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग इसमें सहभागी बने। इसी प्रकार ब्रज क्षेत्र में रंगोत्सव की धूम फागुन के साथ शुरू हो जाती है। योगी ने इसे भी विश्व के लिए आकर्षण अवसर बना दिया. सरकार ने मथुरा रंगोत्सव को विश्व में प्रतिष्ठित किया है। यहां के कण कण में बिहारी जीऔर राधा जी का दर्शन होता है। इसीलिए पूरी दुनिया यहाँ आती है। मथुरा की सात्विकता,वैष्णो भाव, पवित्रता को देखकर दुनिया को भक्ति की शक्ति की अनुभूति होती है। सरकार यहां की परम्परा व संस्कृति की उन्नति के लिए कार्य कर रही है।

मथुरा, वृन्दावन, बरसाना बलदेव, गोवर्धन, गोकुल को तीर्थ स्थल का दर्जा दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मथुरा में कहा कि जब देश आजाद हुआ तो जो महत्व इस पवित्र तीर्थ को मिलना चाहिए था वो हुआ नहीं। जो लोग भारत को उसके अतीत से काटना चाहते थे, जो लोग भारत की संस्कृति और उसकी आध्यात्मिक पहचान से विरक्त थे, जो आजादी के बाद भी गुलामी की मानसिकता नहीं त्याग पाए. उन्होंने ब्रज भूमि को भी विकास से वंचित रखा। लेकिन अब राम मंदिर की तिथि भी आ गई है। अब वो दिन दूर नहीं जब यहां भगवान कृष्ण के दर्शन और भी दिव्य रूप में होंगे। भारत हमेशा से नारी शक्ति का पूजन करने वाला देश रहा है।

ब्रज का विश्व स्तरीय विकास

कृष्ण के आगे भी राधा ही लगा है। हमारे देश में महिलाओं ने हमेशा जिम्मेदारियां भी उठाईं और समाज को लगातार मार्गदर्शन भी किया है। मीराबाई जी इसका भी एक प्रखर उदाहरण रही है। मीराबाई एक पथ प्रदर्शक रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण और मीराबाई का गुजरात का अलग ही रिश्ता है। मथुरा के कान्हा ने यहां से जाकर गुजरात में द्वारिका बनाई और उनकी महान भक्त मीराबाई ने राजस्थान से आकर अंत समय गुजरात में बिताया था। चौरासी कोस का ये ब्रज मंडल यूपी और राजस्थान को जोड़कर बनता है। योगी आदित्यनाथ विगत साढ़े छह वर्षों से मथुरा का विश्व स्तरीय विकास कर रहे हैं।

पौराणिक आस्था एवं संस्कृति से जुड़े रहने के लिए ब्रज क्षेत्र में श्रीकृष्ण की प्रिय प्रजातियों के आठ लाख पौधों का रोपण सम्भव हुआ. उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। सरकार ने मथुरा वृन्दावन को नगर निगम का दर्जा प्रदान किया है। रंगोत्सव कृष्णोत्सव एवं वैष्णव बैठक के आयोजन पूरी दुनिया में ब्रज संस्कृति को पुष्पित एवं पल्वित कर रहे हैं। पांच हजार वर्षाें से यह क्षेत्र धर्म, संस्कृति,अध्यात्म तथा हर्ष एवं उल्लास के माहौल के लिए जाना जाता रहा है। मथुरा से प्रदेश के विभिन्न जनपद अच्छी सड़कों के माध्यम से जुड़ रहे हैं. ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन के माध्यम से यहां विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया। स्वतंत्र भारत में ब्रज भूमि के विकास का समय आया है। मथुरा, वृन्दावन, बरसाना, नन्दगांव तथा बलदेव ये सभी तीर्थस्थल बदलते हुए दिखायी दे रहे हैं।

👉लोग भरवाएंगे 100 में, आपको मिलेगा ₹93 लीटर पेट्रोल, ऊपर से 68 लीटर फ्री भी

ब्रज भूमि के विकास के लिए लगभग तीस हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट विभिन्न चरणों में हैं. जिस प्रकार दीपावली के साथ अयोध्या धाम और प्रभु श्री राम का नाम जुड़ा है। होली की कल्पना मात्र गोकुल और प्रभु श्री कृष्ण का स्मरण हो जाता है। अयोध्या की दीपावली और बरसाने व काशी की होली विश्व प्रसिद्ध है। यह सभी स्थल वर्तमान उत्तर प्रदेश में है। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने इन अवसरों को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित कराया है। इसको देखने व सहभागी होने के लिए विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अयोध्या,मथुरा व काशी के विकास की दृष्टि से पिछले कुछ वर्ष विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहे है।

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण प्रगति पर है। भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हो चुका है। मथुरा में ब्रज विकास परिषद के माध्यम से व्यापक कार्य सम्पादित हो रहे है। वर्तमान सरकार ने अयोध्या काशी मथुरा को तीर्थाटन की दृष्टि से विश्व स्तरीय बनाने का प्रयास किया है। अयोध्या में दीपोत्सव का विश्व रिकार्ड कायम हुआ। देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग इसमें सहभागी बने। इसी प्रकार ब्रज क्षेत्र में रंगोत्सव की धूम फागुन के साथ शुरू हो जाती है। योगी इसे भी विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना पर कार्य कर रहे है।

सरकार ने मथुरा रंगोत्सव को विश्व में प्रतिष्ठित किया है। यहां के कण कण में बिहारी जीऔर राधा जी का दर्शन होता है। इसीलिए पूरी दुनिया यहाँ आती है। मथुरा की सात्विकता,वैष्णो भाव, पवित्रता को देखकर दुनिया को भक्ति की शक्ति की अनुभूति होती है। वर्तमान सरकार यहां की परम्परा व संस्कृति की उन्नति के लिए कार्य कर रही है। गंगा जी को निर्मल और अविरल बनाने का कार्य किया गया है। इसी तरह यमुना जी पूरी तरीके से निर्मल होंगी। सरकार ब्रज क्षेत्रवासियों को शुद्ध व मीठा पेयजल उपलब्ध करायेगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार की गयी है। जल संचयन हेतु तालाबों का पुनरुद्वार किया जा रहा है। गोवर्धन जी के परिक्रमा क्षेत्र को विकसित करने के लिए एक सौ सत्रह करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

👉विश्व पटल पर देव दीपावली

गोवंश को संरक्षित करने का कार्य वर्तमान सरकार ने किया है। दुग्ध की गुणवत्ता बेहतर बनाने के प्रयास किये जा रहे है। टीकाकरण के बाद इन गोवंशों को ईयरटैग किया जा रहा है। निराश्रित गोवंश को संरक्षण देने वालों को राज्य सरकार द्वारा नौ सौ रुपये प्रतिमाह प्रति गोवंश दिया जा रहा है। गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौ आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। बरसाना स्थित श्री माताजी गौशाला में श्री श्याम लक्ष्मी गऊ चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र निर्मित किया गया। उत्तर। प्रदेश में तीर्थाटन व पर्यटन विकास की अपार संभावना रही है। यहां विश्व स्तरीय तीर्थ व पर्यटन स्थल है। किंतु इसके अनुरूप यहां के विकास पर पहले ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण पर्यटन सुविधाओं की बात दूर,मूलभूत सुविधाओं का भी विकास नहीं हो सका। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समग्र विकास की अवधारणा में तीर्थाटन व पर्यटन को भी पूरे महत्व के साथ शामिल किया।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

नईं ज़िम्मेदारियों से नवाजे गये विधायक डॉ अमित सिंह चौहान

अयोध्या। बीकापुर विधानसभा से विधायक डॉ अमित सिंह चौहान को एक बार पुनः नवीन ज़िम्मेदारियां ...