Breaking News

भारत में मिलेगा विदेशी नजारों जैसा आनंद, घूम आएं लक्षद्वीप के ये खूबसूरत पर्यटन स्थल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2-3 जनवरी को लक्षद्वीप यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने लक्षद्वीप की अपनी एक तस्वीर शेयर की। जिसके कारण भारतीयों में लक्षद्वीप घूमने को लेकर उत्सुकता बढ़ी है। लक्षद्वीप पर्यटन को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता के अलावा लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी पर मालदीव के मंत्री ने विवादित बयान देकर भारतीयों को नाराज कर दिया है। सबसे अधिक भारतीय ही मालदीव यात्रा पर जाते हैं। ऐसे में अब भारत के कई सेलेब्स और प्रतिष्ठित लोग भी लक्षद्वीप पर्यटन को बढ़ावा देने और बायकाट मालदीव का समर्थन कर रहे है।

लक्षद्वीप किसी भी तरह से किसी विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं है। यहां शांति है, तो प्राकृतिक सुंदरता भी है। समुद्र की सुंदर नजारा है तो एडवेंचर पसंद लोगों के लिए कई एक्टिविटी भी हैं। अगर आप भी लक्षद्वीप जाना चाहते हैं, या उस जगह पर तस्वीर क्लिक कराना चाहते हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीर क्लिक कराई है तो लक्षद्वीप के पर्यटन स्थलों के बारे में जान लीजिए।

अगत्ती द्वीप

लक्षद्वीप में रोमांच से भरी जगहें हैं, जिसमें से एक अगत्ती द्वीप है। इस छोटे से द्वीप पर साफ पानी, सफेद रेत, समुद्र तट और कई रोमांचक स्थान है। अगत्ती द्वीप पर स्नाॅर्कलिंग एक्टिविटी का लुत्फ उठाने के लिए जा सकते हैं।

मिनिकाॅय द्वीप

मिनिकाॅय द्वीप एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो कि लक्षद्वीप के 36 छोटे द्वीपों में शामिल है। स्थानीय भाषा में इस द्वीप को मलिकू के नाम से जाना जाता है। यहां मूंगे की चट्टानें, सफेद रेत और अरब सागर का आकर्षित पानी देखने को मिलता है। यह द्वीप लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।

बांगरम द्वीप

हिंद महासागर के साथ नीले पानी में मौजूद बांगरम द्वीप बेहद अद्भुत पर्यटन स्थल है। प्राचीन मूंगा चट्टान और समुद्री तटों के लिए यह द्वीप जाना जाता है। यहां वाटर स्पोर्ट्स, डाॅल्फिन और सूर्योदय व सूर्योस्त देखने का आनंद लेने के लिए जा सकते हैं।

कावारत्ती द्वीप

कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप की राजधानी है। यह द्वीप आकर्षित समुद्री द्वीपों, सफेद रेत और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। 12 एटोल, पांच जलमग्न बैंक और तीन प्रवाल भित्तियों के लिए जाना जाता है। नारियल के खूबसूरत पेड़ और वाटर स्पोर्ट्स के लिए यह द्वीप बेहद आकर्षित करता है।

मरीन संग्रहालय

लक्षद्वीप के कावारत्ती द्वीप में मरीन संग्रहालय स्थित है। यहां समुद्र से जुड़ी कलाकृतियां रखी हैं। यह संग्रहालय में मछलियों और पानी के जानवरों की प्रजातियां सबसे अधिक देखी जाती है। समुद्री जीवन की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस म्यूजियम में घूमने जा सकते हैं।

About News Desk (P)

Check Also

शादी या सगाई की आ गई है तारीख तो जरूर कर लें ये काम, वरना बाद में हो सकता है अफसोस

अगर आपका रिश्ता तय हो गया है और सगाई या शादी की तारीख निकाली जाने ...