Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

औरैया। जिले के फफूंद क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से दो सौ मीटर की दूरी पर एक पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फफूंद क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी भारत सिंह का चौबीस वर्षीय अविवाहित पुत्र रिन्कू मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

बीती शाम वह खाना खा के परिजनों के साथ मकान के कमरे में सोया था, किन्तु रात्रि में किसी समय वह कमरे से उठकर रस्सी लेकर घर से बाहर निकल दो सौ मीटर की दूरी स्थित पाकर के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटक कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।

सुबह जब परिजन शौच क्रिया के लिए जागे तो देखा रिन्कू गायब था तो उन्होंने सोचा कि वह खेतो पर गया होगा। इसी बीच ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका हुआ रिन्कू का शव दिखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया की।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या में राम नवमी के अवसर पर आज दोपहर बाद से 22 घंटे वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा

राम नगरी में यातायात डायवर्जन व्यवस्था रहेगी लागू। अयोध्या। राम नवमी व मेला के मद्देनजर ...