Breaking News

औरैया में युवाओं को खेल में प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर : सांसद

औरैया। जिले में खेलकूद में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश में खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में औरैया में जिला एवं तहसील स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में इटावा के सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने कहा कि खेलों के विकास, स्वस्थ समाज के निर्माण एवं खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह का संचार करने के लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा खेल महोत्सव के अंतर्गत सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है, इस प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिमाएं निखरेंगी।

“सांसद खेल स्पर्धा” का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। खेल स्पर्धा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए तहसील स्तरीय व जिला स्तरीय एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, दौड़, क्रिकेट, कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

सांसद रामशंकर कठेरिया ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वह अधिक से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं को इस खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराएं। जिससे कि बेहतर से बेहतर प्रतिभा जनपद स्तर पर निखर कर आए। इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने सभी आयोजकों से कहा कि सभी स्पर्धाएं भव्य तरीके से आयोजित की जाए। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि सभी प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। आयोजन स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई, टॉयलेट, ग्लूकोस, हल्के नाश्ते की व्यवस्था की जाए, साथ ही प्रतियोगिता में अच्छा खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को 27 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

मुख्यमंत्री योगी बोले, जो लोग बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे वो ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं

 लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी कांग्रेस, सपा या ...