Breaking News

राशि के अनुसार इन लोगों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि :- आप आज अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आज आपका वस्त्र आदि के पीछे खर्च हो सकता है। आज वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। आपका सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। खुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई खुबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। आज आप पक्षियों को दाना खिलाएं। समस्याएं दूर होंगी। अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे।

वृषभ राशि :- आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जमीन- मकान-वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधानी रखें। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग हैं। पिताजी को करियर में कोई शुभ समाचार प्राप्त होने के संकेत हैं। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड होगी। खर्च अधिक होगा। सामाजिक कार्यों में भी आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। आज आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील भी हो सकते हैं। कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाएगी।

मिथुन राशि :- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पायेगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलायें सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। दूर-समीप की यात्रा हो सकती है। किसी काम को किस्मत के भरोसे न छोड़ें।

कर्क राशि :- आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। आपको मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। आज आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती उन्हें नाराज कर सकती है। आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखें और बाहर के खाने-पीने से बचें। जरूरत होने पर फलों का प्रयोग करें। ये दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। कोई बड़ा फायदा भी आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझे रह सकते हैं। आप बुरे विचारों पर ध्यान न दे तो ही अच्छा रहेगा।

सिंह राशि :- आज रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। अधिक भावुकता मन को अस्वस्थ बनाएगी। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे। पत्नी व पुत्र से सुख-शांति मिलेगी। आज जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता की उम्मीद आपके दिल और दिमाग में हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन का सुयोजित आयोजन कर पाएंगे। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। जो समस्याएं आएंगी, वे आपको कुछ न कुछ नया सबक देती जाएंगी।

कन्या राशि :- आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी सम्भावना है सतर्क रहें। हालात कई तरह से मददगार हैं पर काम को लेके मन में वो तसल्ली नहीं है जो होनी चाहिए, यह मात्र आपके मन का भटकाव हो सकता है जो आपको बेचैन करते चले जा रहा है। व्यय वृद्धि सम्भव है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। आज चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें।

तुला राशि :- आज मानसिक रूप से आप बहुत आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। माता-पिता के आर्शीवाद का फल आज आपको मिलता नजर आएगा। आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान मिलेगा। आज आप अपने हालात के उजले पक्ष की ओर देखें और आप पाएंगे कि भाग्य बदल रहा है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी, जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक :- आज अपनी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आज सारे आर्थिक कार्य भी सुखपूर्वक संपन्न होंगे। रोमांटिक जिन्दगी में बदलाव मुमकिन है। कामकाज में कोई भारी गलती हो सकती है। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें। कार्यक्षेत्र में आपकी एक नई छवि का विकास होगा। संतान के कार्य में खर्च के साथ प्रसन्नता भी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफल होंगे। व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल स्थिति पाएंगे। जिम्मेदारियों को ठीक से निभा लेंगे।

धनु राशि :- आज आप अकेलापन महसूस करेंगे। आज अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं, तो उसकी कोशिश करके देखें। परिणाम भले ही थोड़े समय बाद मिले, लेकिन आपका प्रयास सटीक रहेगा। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। आज जो अवसर मिलेंगे, उनके लिए आपको सिर्फ धैर्य रखना होगा। समय के साथ अपने प्लान में बदलाव कर लेंगे तो फायदा होगा।

मकर राशि :- आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा। अपने भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के आसार है। करिअर के नजरिए से शुरू किया सफर कारगर रहेगा। बाहर धूमने जाएं लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाजत जरूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अपनी योजना पर फिर से विचार कर के काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे।

कुंभ राशि :- आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। लंबी यात्रा करने से बचें। जल्दबाजी में निवेश न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ।

मीन राशि :- आज आपके पराक्रम शौर्य में वृद्धि होगी। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। लेकिन अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। मानिसक स्थिति तनावपूर्ण होने से परिवार में मनमुटाव या विवाद रह सकता है। घर में किसी मंगल कार्य के होने के भी शुभ संकेत हैं। केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें, जो आपको भी अच्छा लगे, वही करें। साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे।

About News Room lko

Check Also

495 साल बाद भव्य महल में होली खेलेंगे रामलला, लगेंगे 56 भोग; मंदिर में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

रामनगरी अयोध्या में इस बार राममंदिर की होली सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। ...