Breaking News

बाॅलीवुड की इन फिल्में में नजर आया भाई-बहन का अनोखा प्यार

भाई-बहन के रिश्तो पर बाॅलीवुड में कई फिल्में बनी हैं, जिन्होंने भाई-बहन के रिश्ते को अच्छी तरह परिभाषित किया। इस रक्षा बंध आप भी अपने भाई-बहनों के साथ इन फिल्मों को एक साथ देखकर अपने रिश्तों को और मजबूत बनाइए….

फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ 1971 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक यंग लड़का अपनी बहन को ढूंढ़ता है और उसे खोज कर अपने परिवार में वापस शामिल करता है। ये फिल्म उस लड़के के स्ट्रगल की कहानी है। मालूम हो फिल्म के लीड कलाकार देव आनंद और जीनत अमान थे।

‘अग्निपथ’ की रीमेक 2012 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसके पिता का कत्ल हो जाता है और बचपन से ही वो बदले की आग में जलता है। वो लड़का यानी की ऋतिक बड़े होते हैं और बदला लेने के लिए निकल पड़ते हैं। इस दौरान वो अपनी खोई हुई बहन को भी ढूंढ़ते हैं।

‘भाग मिल्खा भाग’ एक इंडियन एथलीट मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। इसमें फरहान अख्तर और दिव्या दत्ता भाई-बहन के रोल में दिखे हैं। दोनों ने सिबलिंग्स के बीच की बेहतरीन केमेस्ट्री अपने अभिनय से सिनेमा प्रेमियों को दिखाई। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 11 जुलाई, 2013 को रिलीज हुई थी।

जोश में ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान भाई-बहन का किरदार निभाते दिखे हैं। फिल्म में दोनों जुड़वा भाई-बहन हैं। शाहरुख के दुश्मन के छोटे भाई से ऐश्वर्या को प्यार हो जाता है। वहीं शाहरुख ये सब रोकना चाहते हैं। फिल्म में एक और भाई-बहन का प्यार दिखाया गया है तो दूसरी और एक लव एंगल भी है।

खालिद मोहम्मद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फिजा’ 8 सितम्बर, 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर भाई-बहन के रोल में दिखे हैं। फिल्म में करिश्मा अपने भाई को ढूंढ़ती हैं जो 1993 में मुंबई में हुए दंगों में खो जाता है।

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...