Breaking News

एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में राष्ट्रपति देंगे देहरादून की डीआईजी अर्पणा कुमार को देश का सबसे बड़ा सम्मान

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज आईपीएस अर्पणा कुमार को तेंजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। यह एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा सम्मान है। अर्पणा कुमार मौजूदा समय में आईटीबीपी के देहरादून सेक्टर में डीआईजी पद पर कार्यरत हैं।

2002 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अर्पणा कुमार यह सम्मान हासिल करने वाली पहली आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने जून 2019 में उत्तरी अमेरिका की अलास्का स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराने में सफलता हासिल की थी।

सातों महाद्वीप की सर्वोच्च चोटियों को फतह करने वाली पहली आईपीएस इसके साथ ही वह दुनिया के सातों महाद्वीप की सर्वोच्च चोटियों को फतह करने वाली पहली आईपीएस अधिकारी बनीं थीं। इससे पहले जनवरी 2019 में वह दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचीं थीं। यह कारनामा भी किसी आईपीएस अधिकारी ने पहली बार किया था।

इससे पहले उन्होंने अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर किलमंजारो (तंजानिया), आस्ट्रेलिया एवं महासागरीय क्षेत्र के दूसरे सबसे ऊंचे शिखर कार्सटेंसज पिरामिड (इंडोनेशिया), दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत एकोनेकागुआ (अर्जेंटाइना), यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर अलब्रश (रूस), अंटार्कटिका महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर विनसन मैसिफ (अंटार्कटिका), एशिया व दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट नॉर्थ फेस (चीन-तिब्बत) और मनासू (नेपाल) को फतह तक तिरंगा लहराया था।

About News Room lko

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...