Breaking News

रणबीर ने किया इस एक्ट्रेस को प्रपोज,जल्दी बंध सकते हैं शादी के बंधन में…

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के चर्चे पिछले कई महीनों से हो रहे हैं। कहा जा रहा है दोनों जल्द ही शादी के बंधन नें बंध सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में वह अपने शादी के लहंगे के लिए मशहूर डिजाइनर सब्यासाची से मिलीं। माना जा रहा है कि शादी के दिन आलिया सब्यासाची का डिजाइन किया लहंगा पहन सकती हैं। वैसे भी आलिया ने कई मौकों पर सब्यासाची के डिजाइन किए कपड़े पहने हैं। सोनम कपूर की शादी में भी वह रणबीर के साथ सब्यासाची के लहंगे में भी पहुंचीं थी। ऐसे में अगर अपनी जिंदगी के खास दिन के लिए वह इसी मशहूर डिजाइनर को चुनती हैं तो फिर आश्चर्य नहीं होना चाहिए।वैसे सब्यासाची हर बॉलीवुज ऐक्ट्रेस के फेवरेट रहे हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी पर सब्यासाची का डिजाइन किया लहंगा पहना था। कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर की सेहत ठीक होते ही और उनके वापस इंडिया लौटते ही शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो जाएंगी।रणबीर ने ऐसे किया था आलिया को प्रपोज

पिछले साल आयी एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर ने आलिया को 2017 में न्यू इयर ईव के मौके पर बुल्गारिया में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों कई इवेंट्स में एक-साथ नजर आए, जिसके बाद अफेयर की खबरों ने ज़ोर पकड़ लिया। इस साल हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह के दौरान आलिया ने सभी के सामने अपने दिल की बात कह दी थी। भरी महफिल में उन्होंने अपने दिल के राजकुमार यानी रणबीर को प्रपोज किया था।

About News Room lko

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...