Breaking News

Priyanka दिखी खूबसूरत अंदाज में

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में पहली बार देसी गर्ल Priyanka प्रियंका चोपड़ा का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। कान्स रेड कारपेट पर प्रियंका शिमरी ब्लैक और रोज गोल्ड गाउन कलर के थाई हाई-स्लिट गाउन में नजर आई।

टीम जैसा चाहेगी वैसा करूंगा : Rahul

Priyanka के फैशनेबल स्टाइलिश ने

मेट गाला की तरह ही कान्स में भी Priyanka प्रियंका के फैशनेबल स्टाइलिश ने फैंस को खूब इंप्रेस किया। रेड कार्पेट पर एंट्री लेते ही प्रियंका ने इंडियन स्टाइल में हाथ जोड़कर ’नमस्ते’ किया। प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान्स रेड कार्पेट लुक शेयर किया है। प्रियंका का ये लुक उनके फैंस को काफी पंसद आ रहा है।

बता दें कि, कान्स में प्रियंका ने रोबेर्तो कवाली की ड्रेस पहनी थी। इस खूबसूरत ड्रेस के साथ प्रियंका ने चोपर्ड की ज्वैलरी पहनी थी। ओवर ऑल प्रियंका का मेकअप बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। उनका हेयर स्टाइल काफी सिंपल था। वहीं, बोल्ड आईलाइनर और मॉव लिप शेड के साथ प्रियंका ने रेड कार्पेट लुक को कंप्लीट किया था। प्रियंका का ये लुक फैंस के साथ ही साथत उनके पति निक जोनस को भी बहुत पसंद आया है। निक ने प्रियंका की एक तस्वीर पर कमेंट करते ’गॉर्जियस’ लिखा है।
प्रियंका का रेड कार्पेट लुक और सिंपल स्टाइल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही प्रियंका की कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्होंने व्हाइट बाथरोब पहन रखा है। बाथरोब में प्रियंका काफी रिलेक्स मूड में नजर आ रही हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...