Breaking News

प्रियंका को रोके जाने को राहुल गांधी ने बताया गैरकानूनी, कही ये बात

सोनभद्र हिंसा के पीड़ितों से मिलने जाने के दौरान प्रियंका गांधी को रोके जाने को गैरकानूनी बताते हुए राहुल गांधी ने इसे उत्तर प्रदेश सरकार की मनमानी कहा है।

प्रियंका को सोनभद्र जाते समय यूपी प्रशासन द्वारा रोके जाने का वीडियो शेयर करते हुए रीहुल गांधी ने लिखा है- प्रियंका की गिरफ्तारी गैरकानूनी है और विचलित करने वाली है। अपनी जमीन खाली करने से मना कर देने पर 10 आदिवासियों को मार दिया गया और अब उनके परिजनों से मिलने से भी रोका जा रहा है। यह सरेआम उत्तर प्रदेश सरकार की मनमानी है।

मंगलवार को सोनभद्र में जमीन पर अधिकार को लेकर हिंसक झड़प में 10 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 30 के आसपास लोग घायल हो गए थे। प्रियंका ने आज बनारस के हॉस्पीटल में घयलों से मुलाकात की। इसके बाद पीड़ितों से मिलने सोनभद्र जाने को दौरान उन्हें रोक लिया गया और चुनार गेस्ट हाउस में रखा गया। हालांकि इसके बाद प्रयंका ने कहा कि वह झुकने वाली नहीं हैं और सोनभद्र हिंसा के पीड़ितो से जरूर मिलेंगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

बच्चों को मानसिक रूप से कमजोर बना रहा बढ़ता स्क्रीन टाइम, व्यक्तित्व विकास पर असर

नई दिल्ली:  बढ़ता स्क्रीन टाइम बच्चों के दिमाग के काम करने की क्षमता को कम ...