Breaking News

नार्थ र्इस्ट : Heavy Rainfall के आसार,अलर्ट जारी

मौसम विभाग की मानें तो मानसून की सक्रियता के चलते आगामी 24 घंटों तक उत्तर भारत समेत देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) होगी। एेसे में बाहर निकलने से पहले आइए जानें मौसम का हाल।

 मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की : Heavy Rainfall

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी की जाने वाली आॅल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन के मुताबिक मानें तो आज देश के कुछ राज्यों का बारिश से बुरा हाल रहेगा। उत्तराखंड, असम , मिजोरम , नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर ,  मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम का आज बारिश से बुरा हाल रहेगा। यहां के सभी इलाकों में बादल गरजने के साथ ही भारी बारिश की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों ने इन इलाकों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल आैर उड़ीसा के भी कुछ इलाकों में भारी की संभावना है।

उत्तर पूर्व भारत में मौसम सबसे ज्यादा बिगड़ा रहेगा

पश्चिम बंगाल,  झारखंड पश्चिम बंगाल में आज कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलवा उत्तर पूर्व भारत में आज मौसम सबसे ज्यादा बिगड़ा रहेगा। यहां असम, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम में आज तेज गरज के साथ पूरे दिन भारी बारिश के आसार है।

इन इलाकों में मौसम सुहावना रहेगा

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार है। वहीं कर्नाटक में कहीं-कहीं झमाझम बारिश होगी।  इसके अलावा तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश, केरल, लक्ष्यदीप एवं अंडमान निकाेबार में बादल छाएं रहेंगे। इन इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ मौसम सुहावना रहेगा।

जम्मू-कश्मीर एवं पंजाब  में मौसम एक सा

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आज उत्तराखंड में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहेगा। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश,  दिल्ली आैर उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। वहीं जम्मू-कश्मीर एवं पंजाब आैर पश्चिम भारत के राजस्थान में मौसम एक सा रहेगा। यहां बादल रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

गोवा के कुछ इलाकों में भारी बारिश

वैज्ञानिकों की मानें तो आज मध्य भारत में मौसम मिला-जुला रहेगा। मध्ययप्रदेश-छत्तीसगढ़  आैर गोवा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मध्ययप्रदेश-छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों आैर गुजरात में बादल रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र में तो आज मौसम साफ रहेगा। यहां धूप निकलेगी।

About Samar Saleel

Check Also

अरुणाचल में एनएच- 313 पर भूस्खलन, दिबांग घाटी का संपर्क कटा; यातायात दुरुस्त करने की कोशिशें जारी

ईटानगर :  ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की वजह से दिबांग वैली में हुनली और अनिनी ...