Breaking News

बलात्कार का प्रयास करने वाले का लिंग काटा

तिरुवंतपुरम के पेत्ताह में बीती रात 23 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में बलात्कार का कथित प्रयास करने वाले एक व्यक्ति का लिंग काट दिया। पुलिस ने आज बताया कि केरल के एक आश्रम में रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति को आज गंभीर हालत में यहां सरकारी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि व्यक्ति की आपात सर्जरी की गयी और उसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी की पिछले कुछ साल से उसके परिवार के साथ जान-पहचान थी और वह तब से उसका उत्पीड़न कर रहा है जब वह छोटी थी।
शिकायत में बताया गया है कि वह अक्सर महिला के घर पूजा के लिए आता था और आने पर उसका उत्पीड़न करता था। इसमें कहा गया है कि जब शुक्रवार रात उसने दुराचार का प्रयास किया तो महिला ने उसका विरोध किया और चाकू से उसका लिंग काट दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून (पोक्सो) और भादंसं की धारा 376 (बलात्कार के लिए दंड) के विभिन्न प्रावधानों के तहत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले का विवरण देने से इंकार कर दिया और कहा कि जांच की जा रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...