Breaking News

साउथ अफ्रीका से लाए गए 12 चीते पहुंचे भारत, कूनो नेशनल पार्क में बनाएं गए 10 नए बाड़े

ध्य प्रदेश के साथ ही आज एक बार फिर पूरा देश चीतों को लेकर गौरवान्वित हो रहा है। साउथ अफ्रीका से लाए गए 12 चीते भारत पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर आ रहा भारतीय वायुसेना का ग्लोबमास्टर सी-17 विमान ग्वालियर एयरवेज पर लैंड हो गया है, जहां से इन्हें चिनूक हेलीकॉप्टर में श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में ले जाया जाएगा।

कूनो अभ्यारण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव 12 चीतों को बड़े बाड़े में रिलीज करेंगे। साउथ अफ्रीका से आए इन 12 चीतो के लिए कूनो नेशनल पार्क में 10 नए बड़े बाड़े बनाए गए हैं। साथ 6 बाड़े पहले से रिजर्व हैं। साउथ अफ्रीका से आ रहे इन चीतों को एक महीने तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा। कूनो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय वन मंत्री केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है इन सभी चीतों को ग्लोबमास्टर विमान से दूसरे विमान में शिफ्ट करने के लिए लगभग आधे घंटे का समय लगेगा। साउथ अफ्रीका से 7 नर और 5 मादा चीते भारत लाए गए हैं। चिनूक हेलीकॉप्टर लगभग 11:00 बजे ग्वालियर एयरवेज से कूनो अभ्यारण के लिए उड़ान भरेगा।

About News Room lko

Check Also

समाजवादी युवा नेता अमरेन्द्र सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश महासचिव एवं ...