Breaking News

अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में बारिश के आसार, तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

ताजा पश्चिम विक्षोभ के कारण देश के कुछ राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट और मुजफ्फराबाद रेंज में 18 से 21 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं, कुछ पहाड़ी इलाकों में 19 और 20 फरवरी को बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि हिमाचल प्रदेश में 19-21 फरवरी के दौरान बारिश की संभावना है।

इसके अलावा उत्तराखंड में 20 और 21 फरवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ों पर होने वाली बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट्स में कहा है कि अंडमान और निकोबार द्वीप में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग जगहों बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया है कि गुजरात, महाराष्ट्र, गोना और कर्नाटक में अगले दो दिनों तो अधिकतम तापमान 37-19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, अगले पांच दिनों तक देश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। आीएमडी के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में कोहरा छाया रह सकता है।

About News Room lko

Check Also

समाजवादी युवा नेता अमरेन्द्र सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश महासचिव एवं ...