चीन के दक्षिण पश्चिमी इलाके में लगातार हुई बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गयी, जबकि भूस्खलन के चलते 93 अन्य लोग लापता हो गये। भूस्खलन के कारण साढ़े चार लाख से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में 3,000 से अधिक बचाव कर्मी भूस्खलन के बाद लापता हुये 93 लोगों को तलाश रहे हैं। इन लोगों के चट्टानों और मिट्टी के नीचे दबे होने की आशंका है।
Tags Beijing China landslide Sichuan
Check Also
Russia-Ukraine Conflict: शांति वार्ता में टालमटोल से ट्रंप ने जताई नाराज़गी
पेरिस: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध विराम वार्ता में देरी होने पर हताशा जाहिर ...