Breaking News

National film awards : ‘न्यूटन’ बेस्ट फिल्म तो ‘बाहुबली’ बनी इंटरटेनर फिल्म ऑफ द ईयर

65th National film awards  की आज घोषणा कर दी गयी है। इस घोषणा में ‘न्यूटन’ को बेस्ट फिल्म के लिए नवाज़ा गया। इसकी घोषणा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने की।

National film awards में श्रीदेवी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन व जाने-माने फिल्मकार शेखर कपूर ने बताया की श्रीदेवी को बेस्ट अभिनेत्री के तौर पर चुना गया है।

बता दें इस पैनल में शेखर कपूर के साथ एक्ट्रेस गौतमी ताडीमाला, डायरेक्टर पी शेषाद्रि, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, रंजीत दास, राजेश मपुस्कर, स्क्रीनराइटर इम्तियाज हुसैन, लिरिसस्ट मेहबूब, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफी शामिल थे। ये पुरस्कार 3 मई को दिए जाएंगे।

जानें किसे क्या मिला –

  • बेस्ट एक्टर – ऋद्धि सेन (नगर कीर्तन)
  • बेस्ट एक्ट्रेस – श्रीदेवी (मॉम)
  • बेस्ट फिल्म – विलेज रॉकस्टार्स (असमिया भाषा)
  • दादा साहेब फाल्के – विनोद खन्ना
  • इंटरटेनर फिल्म ऑफ द ईयर – बाहुबली (द कन्क्लूजन)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – दिव्या दत्ता (इरादा)
  • बेस्ट डायरेक्टर – जयराज
  • बेस्ट हिंदी फिल्म – न्यूटन
  • बेस्ट तेलगु फिल्म – गाजी
  • बेस्ट तमिल फिल्म – टू लेट
  • बेस्ट बंगाली फिल्म – मयूरक्षी
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म – हेब्बत रामाक्का
  • बेस्ट मलयालम फिल्म – थोंडीमुथलम दृक्शियम
  • बेस्ट उड़िया फिल्म – हेलो आर्सी
  • बेस्ट मराठी फिल्म – कच्चा लिंबू
  • बेस्ट गुजराती फिल्म – दह
  • बेस्ट असम फिल्म – इशू
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवार्ड – अब्बास अली मोगुल (बाहुबली- द कन्क्लूजन)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – ए आर रहमान (कात्रु वेलियिदाई)
  • बेस्ट लिरिक्स – जे एम प्रहलाद
  • बेस्ट कोरियोग्राफर – गणेश आचार्य (गोरी तू लठ्ठ मार)

 

 

ये भी पढ़ें –

SOTY2 : चंकी पांडे की बेटी टाइगर के साथ

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...