Breaking News

सद्भावना दिवस के रूप मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वी जयंती

• कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल किया वितरित

अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वी जयंती कांग्रेस पार्टी ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को दूध और फल का वितरण किया गया तथा कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात गोष्ठी का आयोजन हुआ।

सद्भावना दिवस के रूप मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वी जयंती

गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया। गोष्टी को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाआज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे।

कौशल के खेल और किस्मत के खेल में अंतर पर मांगे गए सुझाव, एफडीआई बढ़ाने की दिशा में DPIIT का कदम

उन्होंने करोड़ों भारतीय नागरिकों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कंप्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नयी शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद कदम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लेकर आए।

सद्भावना दिवस के रूप मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वी जयंती

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा असम, पंजाब, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे देश के अशांत क्षेत्रों में शांति समझौते राजीव गांधी की उस शासन कला के बदौलत संभव हो पाए, जिन्होंने राष्ट्रीय हित को अपनी पार्टी के तात्कालिक हितों से ऊपर रखा।

स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश पुलिस बैंड की संगीत प्रस्तुति ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सामाजिक उपयोगिता के लिए एक दृष्टिकोण था, जो पेयजल आपूर्ति, टीकाकरण, साक्षरता, तिलहन उत्पादन और दूरसंचार एवं डेयरी विकास में प्रभावशाली प्रौद्योगिकी मिशन में परिलक्षित हुआ’।

सद्भावना दिवस के रूप मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वी जयंती

महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय ने कहा प्रगतिशील मूल्यों पर आधारित 1986 की नयी शिक्षा नीति पर राजीव गांधी की व्यक्तिगत छाप थी। आज के नवोदय विद्यालय इसी पहल के तहत सामने आए। मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष कर दी गई और स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस राजीव गांधी की सरकार में ही घोषित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र मणि पांडे, उमेश उपाध्याय, प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अनिल तिवारी, श्रीनिवास तिवारी, मोहम्मद आरिफ, सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, फ्लावर नकवी, तरुन ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, कृष्णानंद उपाध्याय, द्वारिका पांडे, गौरव दुबे आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

कीर्तिवर्धन सिंह ने येरेवन डायलॉग फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व किया

येरेवन। आर्मेनिया की राजधानी में 9-11 सितंबर के बीच आयोजित येरेवन डायलॉग फोरम में विदेश ...