Breaking News

बरेली से मेरा दिल का रिश्ता : प्रियंका

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की मां ने बरेली नगर निगम की मतदाता सूची से अपना और अपनी बेटी का नाम हटाये जाने के बाद कहा कि किसी फेहरिस्त से उनका नाम भले ही कट जाए लेकिन बरेली से उनका दिल का रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, ‘‘बरेली से हमारा रिश्ता दिल का रिश्ता है…. वोटर लिस्ट से नाम कट जाने से यह रिश्ता नहीं टूटेगा। बरेली में मेरा घर तो अभी बरकरार है। यह शहर मेरे परिवार की कर्मस्थली रहा है। मेरा पूरा परिवार बरेली का था, है और हमेशा रहेगा।’’
उन्होंने बताया कि प्रियंका के पिता डॉक्टर कर्नल अशोक चोपड़ा ने वर्ष 2012 में प्रशासन को मतदाता सूची से नाम काटने का पत्र लिखा था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अशोक का अब देहान्त हो चुका है। मधु ने बताया कि इस शहर में रहकर प्रियंका ने ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में कामयाबी के झंडे गाड़े। प्रियंका की शिक्षा भी बरेली के आर्मी स्कूल में हुई। प्रियंका समेत पूरा परिवार बरेली को याद करता है।

About Samar Saleel

Check Also

स्वास्थ्य समस्याओं के बीच कोर्ट में पेश होंगे हार्वे विंस्टीन, फिर होगा आरोपों से आमना-सामना

कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बावजूद, हॉलीवुड के मशहूर निर्माता हार्वे विंस्टीन के आज ...