Breaking News

BJP दफ्तर के सामने खुद पर आग लगाने वाली महिला के मामले में पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद का बेटा हिरासत में

लखनऊ में मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय के गेट पर एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। मामले में महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बीच मामले में लखनऊ पुलिस ने पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक को हिरासत में लिया है। आलोक को कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को मामले में साजिश की आशंका है।

महाराजगंज पुलिस के इनपुट पर लखनऊ पुलिस ने आलोक को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल पर आलोक की लोकेशन मिल रही थी। ये भी कहा जा रहा है कि आलोक महिला के संपर्क में भी था।

गौरतलब है कि मंगलवार को महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अंजना तिवारी यूपी के महाराजगंज के रहने वाली हैष जिसकी शादी अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। इसक बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी रचाई थी। शादी के बाद आसिफ रजा सऊदी चला गया था।

महिला के मुताबिक आसिफ के परिजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने बीजेपी के गेट नंबर 2 पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली।

About Aditya Jaiswal

Check Also

राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कलेक्शन

लखनऊ:  दो लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर के हटने के ...