Breaking News

अफगानिस्तान: वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, 15 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में हेलमंद प्रांत के नावा जिले में सेना के दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। मीडिया ने सुरक्षा बलों के सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार की रात अफगानिस्तानी वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर दक्षिण हेलमंद के नावा जिले में आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है।

सांकेतिक तस्वीर

सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना उस समय घटित हुई जब हेलीकॉप्टर कमांडों को उतारकर घायल सुरक्षा बल़ों को ले जा रहे थे। एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस हादसे में आठ लोग मारे गए हैं। हादसे पर रक्षा मंत्रालय ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर जवाक ने नावा जिले में दुर्घटना की पुष्टि तो की है किंतु विवरण नहीं दिया है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...