Breaking News

नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी रौतेला ने किया धमाकेदार डांस, VIDEO वायरल

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए है। शनिवार को दिल्ली में उनकी पारंपरिक आनंद कारज सेरेमनी हुई। शादी में कपल के फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा फ्रेंड्स ही शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, नेहा और रोहन परिवार के साथ अब पंजाब जाएंगे, जहां उनका ग्रैंड रिसेप्शन होगा। हालांकि, कक्कड़ और सिंह परिवार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

नेहा की शादी के बाद से सोशल मीडिया पर उनके कई सारे वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। नेहा की शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी नजर आईं। इस शादी में उर्वशी स्टेज पर नेहा के भाई टोनी कक्कड़ के साथ थिरकती हुई भी नजर आईं। उर्वशी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा है।

https://www.instagram.com/p/CGwijr3F7NP/?utm_source=ig_embed

बता दें, इस, वीडियो को टोनी कक्कड़ के एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उर्वशी के अलावा नेहा की शादी में कई पंजाबी सिंगर भी शामिल हुए थे, जिन्होंने अपनी आवाज से नेहा की शादी में चार चांद लगा दिए।

खबरों के मुताबिक, नेहा और रोहन को डेट करते हुए लंबा समय नहीं हुआ है। उनकी पहली मुलाकात भी कुछ महीने पहले नेहा कक्कड़ के सॉन्ग ‘आजा चल व्याह करवाएं, लॉकडाउन विच कत्त होने खर्चे’ के सेट पर हुई थी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी ...