Breaking News

धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2021, यहां जानिए

भारत समेत दुनियाभर के लोगों को नए साल 2021 की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि नया साल उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि नया साल उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।

दरअसल कुल 12 राशियां होरोस्कोप होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा? नए साल में क्या कहते हैं आपके सितारे? नया साल आपके लिए कैसा रहेगा। आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। नए साल में किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से  नए साल का राशिफल लेकर आए हैं।

ज्योतिष शास्त्री डॉ. एम एस लालपुरिया यहां धनु राशि के जातकों को बताएंगे कि नया साल  उनके लिए कैसा रहेगा और उनके जीवन के क्या कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। साथ वो बताएंगे कि धनु   राशि वालों को क्या उपाय करने चाहिए जिससे उन्हें पूरे साल उन्हें भाग्य का साथ मिलता रहे और उनकी इच्छाएं और मनोकामनाएं पूरी हो सके।

धनु राशि के जातकों के लिए कलैण्डर वर्ष 2021 अधिक अच्छा नहीं रहेगा। वर्ष के दौरान घर में क्लेष, शारीरिक पीड़ा, यात्रा में कष्ट, सेवा स्थानान्तरण के कारण, मन अषान्त रहेगा। व्यापार तथा पेषे वालों के लिए प्रगतिकारक रहेगा। विनियोग तथा प्रतिभूतियो में हानि होने की संभावना रहेगी।

धनु राशि के जातकों का भविष्यफल 2021

– जनवरी माह में बच्चों को सफलता मिलने का योग बनेगा तथा खेल कूद में रूचि बढ़ेगी। घरेलू विवाद भी बढ़ सकता है।

– फरवरी माह में व्यापार से आय बढ़ेगी तथा शत्रुता के कारण घर मे अषांति का वातावरण बनेगा।

– मार्च माह में आय तथा व्यय बराबर रहेगा तथा व्यापार तथा सेवा में प्रभाव बढ़ेगा।

– अप्रैल माह में स्थानान्तरण तथा व्यापार में हानि का योग बनेगा।

– मई माह में विनियोग से हानि के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आयेगा।

– जून माह में शारीरिक कष्ट हो सकता है। यात्रा में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा तथा दुर्घटना भी हो सकती है।

– जुलाई माह में आय बढ़ेगी तथा विनियोग का अवसर भी आयेगा। इस समय आपका साहस तथा भाईयों का असहयोग रहेगा।

– अगस्त माह में उच्चाधिकारियों की मदद से कार्यो मे सफलता मिलेगी तथा कानूनी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

– सितम्बर माह में कारोबार तथा धंधे से फायदा होगा तथा आवेष व क्रोध के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव नजर आयेगा।

– अक्टूबर माह में व्यापार मे प्रगति होगी तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा।

– नवम्बर माह में व्यापार मन्दा रहेगा तथा खर्चा अधिक होगा। भोजन में अनियमितता रहेगी।

– दिसम्बर माह में व्यापार में उन्नति होगी। भाईयों पर आपका खर्चा होगा तथा स्थान परिवर्तन का योग बनेगा।

धनु राशि वालों के लिए खास उपाय

शनि की अशुभता कम करने हेतु नौकरों को दान करें। चाय में काली मिर्च का सेवन करें तथा कौओं को रोटी डालें।

About Ankit Singh

Check Also

भारतीय सेना चीन सीमा पर बढ़ा रही युद्धक क्षमता, हाइपरसोनिक मिसाइलें की जा रहीं तैयार

नई दिल्ली। सेना चीन सीमा पर अपनी युद्धक क्षमता को बढ़ा रही है। तोपखाना यूनिटों ...