Breaking News

प्रगति पर दो एम्स तीस मेडिकल कॉलेज

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री एक ही दिन में स्वास्थ्य सेवा संबधी दो कार्यक्रमों में सम्मलित हए। दोनों के माध्यम से उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की कटिबद्धता दिखाई। पहले कार्यक्रम में उन्होंने सोलह जनपदों में मेडिकल कॉलेज निर्माण संबन्धी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद वह एक हॉस्पिटल के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां भी उन्होंने यही मंसूबा व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार प्रदेशवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। गरीबों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आयुष्मान भारत योजना लागू की गयी है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।

स्वास्थ्य सेवा पर सजगता

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार जनस्वास्थ्य के प्रति अत्यन्त सजग है। जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में दो एम्स और तीस नये मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जा रहा है। आज प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बहुत बेहतर हुई हैं।

मैनपावर ट्रेनिग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में वर्चुअल परामर्श सेवाओं की शुरुआत की जा चुकी है। प्रदेशवासियों को आज टेलीमेडिसिन और टेलीकंसलटेशन की सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है।

मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में ऑर्गन ट्रांसप्लाण्ट कार्यक्रम का अनावरण करते हुए व्यक्त किये। गरीबों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आयुष्मान भारत योजना लागू की गयी है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

आपदा में अवसर

योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में हुए कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि जिस समय इस महामारी की शुरुआत हुई तब से राज्य सरकार ने इस चुनौती का सामना करने के लिए निरन्तर कार्य किया और सभी आवश्यक निर्णय त्वरित गति से लिए। प्रदेशवासियों को कोरोना का इलाज मुहैया कराने के दृष्टिगत एल-1, एल-2, एल-3 श्रेणी के डेढ़ लाख बेड स्थापित किये गये। प्रदेश के सभी जनपदों में आईसीयू बेड्स और वेण्टीलेटर्स उपलब्ध कराये गये।

हेल्थ टूरिज्म की संभावना

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में हेल्थ टूरिज्म की काफी सम्भावनाएं मौजूद हैं। अपोलो हॉस्पिटल की एक बड़ी श्रृंखला पूरे देश में स्थापित है,जिससे मरीजों को उपचार की उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध होती हैं। प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों की सहायता से प्रदेशवासियों को बेहतर व उन्नत चिकित्सा सेवा देने की दिशा निरन्तर अग्रसर है।

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी ने कहा, संविधान का गला घोंटने का रहा है कांग्रेस का इतिहास- आरक्षण में सेंधमारी नहीं होने देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान का गला घोंटकर, पिछड़े और अनुसूचित जातियों के ...