Breaking News

किसान सम्मान में अव्वल UP

डॉ दिलीप अग्निहोत्रीविगत चार वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश की व्यवस्था में बदलाव किया गया। इसके बहुआयामी सकारात्मक प्रभाव हुए है। इसके चलते कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ। केंद्र की ऐसी अनेक योजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावी रूप में लागू किया। वह स्वयं समय समय पर इनकी प्रगति समीक्षा करते है। इसका लाभ प्रदेश के गरीबों किसनों को मिला। इतना ही नहीं यूपी के अनेक बार शीर्ष स्थान का सम्मान भी मिला।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सफल संचालन की दूसरी वर्षगांठ पर नई दिल्ली में समारोह का आयोजन किया गया। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने तीव्र गति से योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया था। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने यह पुरस्कार ग्रहण किया था। कृषि मंत्री द्वारा यह पुरस्कार यहां मुख्यमंत्री जी को सौंपा गया।

योगी की कृषकों को बधाई

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तीव्र गति से क्रियान्वयन पर उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किये जाने पर प्रदेश की जनता विशेष रूप से कृषकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र व राज्य सरकार किसान कल्याण की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही हैं।

प्रदेश सरकार कृषि विकास तथा किसानों के हित में अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। राज्य सरकार के इन प्रयासों को व्यापक स्तर पर मान्यता एवं प्रोत्साहन मिल रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

गाय गिरी टैंक में, जोन-5 टीम ने तत्परता दिखाते हुए किया रेस्क्यू, भेजा कान्हा उपवन

लखनऊ। जोन-5 के जोनल अधिकारी नंदकिशोर (Zonal Officer Nandkishore) को गुरुवार सुबह एक महत्वपूर्ण सूचना ...