Breaking News

मां वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी अमीरचंद जी का हुआ निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

 मां वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी अमीरचंद जी नहीं रहे। आज शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।अधिकारियों ने कहा कि 85 वर्षीय ‘प्रथम पुजारी’ की उनके कटरा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई तथा उनका अंतिम संस्कार आज दिन में बालगंगा में किया जाएगा।

उपराज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड  के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पुजारी के निधन पर दुख व्यक्त किया।जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी माता वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा कि माता वैष्णो देवी जी के प्रमुख पुजारी श्री अमीरचंद जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शोकाकुल परिवार व उनके अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। ईश्वर से प्रार्थना है कि पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

 

About News Room lko

Check Also

रेलवे बोर्ड के सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर अनिल कुमार खंडेलवाल ने जम्मू-कश्मीर में यूएसबीआरएल परियोजना का दौरा किया

• यूएसबीआरएल परियोजना के चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की नई दिल्ली। ...