Breaking News

संग्राम सिंह ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के रिश्तेदारों के साथ मनाया जन्मदिन

गुजरात। संग्राम सिंह ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के रिश्तेदारों के साथ जन्मदिन मनाया, जहाँ उन्होंने 500 से ज्यादा लोगों को खाना परोसा। इस मौक़े पर उनके साथ उनकी पत्नी पायल रोहतगी भी मौजूद थींं। अपने जन्मदिन के अवसर पर संग्राम सिंह ने कहा कि  “मेरे जन्मदिन पर सबके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए में सभी का आभारी हूं। सिविल अस्पताल अहमदाबाद में लगभग 500 विशेष लोगों के रिश्तेदारों और पूरे भारत के जरूरतमंद मरीजों को गर्म भोजन परोसने का सौभाग्य मिला। उनके चेहरे पर मुस्कान देख के एक विशेष और अपार आनंद मिला।

संग्राम सिंह ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के रिश्तेदारों के साथ मनाया जन्मदिन

उन्होने कहा कि “केक काटना और दोस्तों के साथ आनंद लेना सामान्य है और हर कोई ऐसा ही करता है। आज मुझे बहुत से लोगों का आशीर्वाद मिला है। भगवान हमें और अधिक देता है यदि हम अन्य लोगों के लिए खुशी का माध्यम बनने की कोशिश करते हैं। इसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है”, एक परोपकारी संग्राम सिंह ने अपनी भावना व्यक्त कहते हुए कहा।

संग्राम सिंह ने युवा अनस्टोपेबल के रोशन जी, अमिताभ जी और टीम को विशेष धन्यवाद दिया

About reporter

Check Also

‘पुष्पा 2: द रूल’ में देखने को मिलेगा यह दमदार सीन, हैदराबाद में शूट कर रहे हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का सिनेमा प्रेमियों को बेसब्री ...