Breaking News

यूपी के इस शहर को होली पर मिली बड़ी सौगात, चलने जा रही 10 नई सिटी बसें

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बरेली में चलाई जा रहीं इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का अब विस्तार किया जाएगा। 10 नई सिटी बसें और मिल गई हैं। अब 25 बसों का संचालन शहर की सीमा में किया जाएगा। जिससे मुसाफिरों को सिटी बस की सेवाएं बेहतर मिल सकें।

वायु प्रदूषण से लड़खड़ाता स्वास्थ्य

गुरुवार को नई बसों की टेस्टिंग वर्कशाप में कराई जा रही है। इसके बाद आरटीओ आफिस बसों का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। होली से पहले इन बसों को चला दिया जाएगा।

दिसंबर 2021 में सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा प्रोजेक्ट लाया गया था। जनवरी 2022 से शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरु की गई थी। बरेली ही नहीं अलीगढ़, कानपुर आदि 26 शहर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 25-25 बसें चलाने को हरी झंडी दी थी। बरेली को पहले चरण में 10 बसें ही मिल पाई थीं। इसके बाद पांच बसें और मिली थीं। 15 बसों की सेवा अब तक दी जा रही थीं।

शहर में अवैध रूप से ऑटो और ई-रिक्शा करीब 5000 हजार चलाए जा रहे हैं। जो सिटी बस सेवा को पलीता लगा रहे हैं। सिटी बसें खाली चलती हैं। ई-रिक्शा, ऑटो कदम कदम पर हैं। उनका किराया भी कम है। अभी तक 15 में 14 ही बसें चल रही थीं। एक बस ब्लॉस्ट में क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी अभी तक टेक्नीकल जांच नहीं हुई।

आरएम, दीपक चौधरी ने कहा कि 10 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें बरेली को और मिल गई हैं। अब 25 बसें हो गई हैं। जो नई बसें आई हैं, उनकी टेस्टिंग और कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

किला ओवर ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते पुल पर वाहनों का संचालन बंद है। सिटी बस सेवा दूल्हा मियां मजार से अलखनाथ चलाने पर भी रोक लगा दी गई। अब बसों का संचालन शहर में नामात्र को हो रहा है। वह भी सेटेलाइट, या श्यामगंज से होकर डेलापीर से मिनी बाइपास को पहुंचती हैं। पहले जंक्शन से चौपुला, या कचहरी से होकर चौपुला से सिटी स्टेशन, किला, मिनी बाइपास, सीबीगंज को निकलती थी।

About News Room lko

Check Also

चोरी कर बकरे को ले जा रहे थे तीन युवक, पुलिस ने देखा तो हो गया शक, पकड़े गए तो यह सच्चाई आई सामने

असमोली थाना पुलिस ने बिलालपत तिराहे से तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के कब्जे ...