Breaking News

दामाद पर आया अधेड़ सास का दिल, फिर अपने पति की कर दी हत्या

पुलिस ने थानांतर्गत सोनवर्षा में मुस्लिम अंसारी हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। गुरुवार को नगर ऊंटारी थाना में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि मुस्लिम की हत्या उसकी पत्नी जुलेखा बीवी और उसके प्रेमी दामाद नाजिर अंसारी ने मिलकर की थी।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों ने हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया गया है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

एसडीपीओ ने बताया कि 25 मार्च की रात सोनवर्षा गांव निवासी मुस्लिम अंसारी की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम के अनुसंधान के क्रम में ही यह बात सामने आई कि मृतक की पत्नी का अपने ही दामाद के साथ प्रेम संबंध था। अनुसंधान के क्रम में मृतक की पत्नी जुलेखा बीवी को गिरफ्तार किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि मुस्लिम और नाजिर दोनों एक साथ बंगलोर में काम करते थे। नाजिर उसके घर आया -जाया करता था। उसी दौरान नाजिर और जुलेखा के बीच प्रेम संबंध हुआ। उसकी भनक मुस्लिम को लग गई थी। उक्त कारण दोनों के बीच अनबन रहने लगी। बाद में जुलेखा ने अपनी बेटी की शादी नाजिर से कर दी। जुलेखा व नाजिर के बीच जब प्रेम संबंध परवान चढ़ा तो जुलेखा ने दामाद के साथ मिलकर पति मुस्लिम की हत्या कर दी गई। मामले में मृतक के पिता सदीक अंसारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।

About News Room lko

Check Also

भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी के प्रहार से बिलबिला रहा है इंडी अलायन्स- डा दिनेश शर्मा

मुम्बई। महाराष्ट्र भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा ...