Breaking News

कर्नाटक में आज से PM मोदी की धुआंधार प्रचार, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

र्नाटक में अगला सप्ताह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बड़े नेताओं के चुनाव प्रचार अभियान से भरा होगा। इसकी शुरुआत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से हो जाएगी। हालांकि विभिन्न क्षेत्रों से मांग होने के बावजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ज्यादा समय नहीं दे पा रहे।

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान गरमाने लगा है। भाजपा ने 25 व 26 अप्रैल को राज्य के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर अपने अभियान को तेज किया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई प्रमुख नेता लगातार दौरे कर जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव भी इसी समय होने के कारण योगी को काफी ज्यादा समय अपने खुद के राज्य में लगाना पड़ रहा। ऐसे में भाजपा ने राज्य में अपने अन्य प्रमुख नेताओं के अभियान को बढ़ाया है। इनमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम शामिल हैं।

About News Room lko

Check Also

सीएम सुक्खू 17 मार्च को 11 बजे पेश करेंगे बजट, 15 मार्च को नहीं होगी विधानसभा की बैठक

शिमला:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब 17 मार्च को 11 बजे बजट पेश करेंगे। पहले ...