Breaking News

मुंबई के 5 गणेश चतुर्थी पंडाल, जहां मिल सकता है फिल्म सेलिब्रिटी को करीब से देखने का मौका

महाराष्ट्र या यूं कहें मुंबई में जिस त्योहार का पूरे साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है, गणेश चतुर्थी, उसको लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मुंबई में कई बड़े पूजा पंडाल है जहां भव्य तरीके से गणपति पूजा का आयोजन किया जाता है।इसके साथ ही मुंबई के घर-घर में भी विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा होती है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लगभग हर एक सेलिब्रिटी के घर बाप्पा पधारते हैं।मुंबई के कुछ विख्यात पूजा पंडाल हैं, जहां गणेश चतुर्थी के समय जाने पर आपको फिल्मी सितारों से मिलने, उन्हें करीब से देखने का मौका मिल सकता है। अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना व पूजा के साथ ही फिल्मी सितारें इन पूजा पंडालों में भगवान गणेश के दर्शन के लिए जरूर आते हैं।

 

मुंबई के 5 पूजा पंडाल, जो हैं Must Visit

लालबाग चा राजा

मुंबई में गणेश चतुर्थी के जिन पूजा पंडालों पर आपको सेलिब्रिटी दिखने के सबसे ज्यादा Chance होते हैं, उस लिस्ट में लालबाग चा राजा का नाम सबसे ऊपर आता है। यह साउथ मुंबई का सबसे फेमस पूजा पंडाल है। यह पूजा पंडाल इतना ज्यादा लोकप्रिय होता है कि यहां भगवान गणेश के दर्शन के लिए कई किलोमीटर लंबी लाइन लग जाती है।

आंकड़ों की मानें तो इस पूजा पंडाल में हर रोज करीब 1.5 लाख लोग दर्शन के लिए आते हैं। इस पूजा पंडाल में गणपति के दर्शन के लिए बिग बी अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी जैसे सितारे जरूर पहुंचते हैं।

नोट:- लालबाग चा राजा के दर्शन के लिए जाते समय थोड़ा ज्यादा समय लेकर पहुंचे। लंबी लाइन के साथ ही यहां जब भी वीआईपी एंट्री होती है, तब काफी देर तक आम लोगों की एंट्री में देर होने लगती है।

खेतवाड़ी चा गणराज

मुंबई के ग्रांड रोड, खेतवाड़ी के 12वीं गली में विराजते हैं खेतवाड़ी चा गणराज। पिछले कई सालों से इस पूजा पंडाल में गणराज की मूर्ति का आकार और उसकी सजावट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। मूर्तिकार हर साल एक जैसी ही मूर्ति ही इस पंडाल के लिए बनाते हैं, जो यहां की खासियत बन गयी है।

About News Desk (P)

Check Also

मदर्स डे के दिन को बनाएं और खास, अपनी मां के लिए तैयार करें स्पेशल लंच

मां-बच्चे का रिश्ता पूरी दुनिया में सबसे खास और निस्वार्थ माना जाता है। नौ महीने ...