Breaking News

दीपावली व छठ पर्व पर अतिरिक्त बसों के संचालन से निगम को हुई 23 लाख की आय: दयाशंकर सिंह

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यकतानुसार परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।

👉सुपोषित और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त भारत का आधार बनेंगे : योगी आदित्यनाथ

पर्व के अवसर पर बसों के संचालन से परिवहन निगम को लगभग 23602.63 लाख रूपये की आय हुई है। जबकि विगत वर्ष इस दौरान 16761.54 लाख रूपये की आय प्राप्त हुई थी। अर्थात इस वर्ष 6841.09 लाख रूपये अधिक की आय हुई।

दीपावली व छठ पर्व पर अतिरिक्त बसों के संचालन से निगम को हुई 23 लाख की आय: दयाशंकर सिंह

परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन निगम ने दीपावली व छठ पर्व के दौरान 10 से 20 नवम्बर तक कुछ खास क्षेत्रों से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। इस दौरान गाजियाबाद क्षेत्र का कलेक्शन सबसे कम रहा। गाजियाबाद क्षेत्र से 94.93 लाख रूपये का कलेक्शन हुआ। लखनऊ क्षेत्र से कुल कलेक्शन 402.45 लाख रूपये का कलेक्शन हुआ।

👉मनरेगा व आवास योजनाओं के लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए: केशव प्रसाद मौर्य

परिवहन मंत्री ने बताया कि पर्व अवसर पर कुल 16.87 लाख यात्रियों ने यात्रा किया। उन्होने बताया कि परिवहन निगम पर यात्रियों को गन्तव्य तक लाने व ले जाने में रेलवे के बाद सबसे अधिक भार रहता है। इस भूमिका का निर्वहन परिवहन निगम बखूबी कर रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

पहले डाला वोट फिर किया अंतिम संस्कार, पत्नी का शव छोड़कर बुजुर्ग पहुंचा बूथ पर

पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद बेटी विनीता को भी वोट डालने के लिए भेजने ...