Breaking News

एकता जैन, सचिन दानाई और डॉ संतोष पाण्डेय दिवा कोलीवाड़ा की एकवीरा माता पालकी यात्रा में शामिल हुए

मुंबई। दिवा कोलीवाड़ा के अध्यक्ष चंदू पाटिल एकवीरा माता पालकी पदयात्रा का आयोजन 12 सालों से करते आ रहे हैं। यह पदयात्रा ऐरोली से शुरू होकर लोनावला एकवीरा माता के मंदिर तक जाती है।

👉रालोद हर हाल में रहेगा इंडिया गठबंधन के साथ: चौधरी जयन्त सिंह

इस साल, इस पदयात्रा में नवी मुंबई के बीएमसी कमिश्नर राजेश नार्वेकर, भारत के जानेमाने अक्युपंचरिस्ट डॉ संतोष कुमार पाण्डेय, अभिनेता सचिन दानाई और अभिनेत्री, मॉडल और इंफ्लुएंसर एकता जैन शामिल हुए। सभी ने एकवीरा माता पालकी को उठाकर पदयात्रा की शुरुआत की।

एकता जैन, सचिन दानाई और डॉ संतोष पाण्डेय दिवा कोलीवाड़ा की एकवीरा माता पालकी यात्रा में शामिल हुए

चंदू पाटिल ने बताया कि इस पदयात्रा को तीन दिनों में सभी भक्त पूरा करते हैं। इस कार्यक्रम में मेहमानों को फूलों के हार पहनाकर, श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया।

👉जानिए योगी कैबिनेट में कौन बनेगा मंत्री और किसकी जाएगी कुर्सी

डॉ संतोष पाण्डेय ने चंदू पाटिल का आभार व्यक्त किया कि ऐसे शुभ कार्य के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। एक्टर सचिन दानाई ने बताया कि एकवीरा माता की दिव्य उपस्थिति को देखकर उन्हें आध्यात्मिक संतुष्टि महसूस हुई और उन्हें यहाँ एकवीरा माता के जीवन के बारे में पता चला।

एकता जैन, सचिन दानाई और डॉ संतोष पाण्डेय दिवा कोलीवाड़ा की एकवीरा माता पालकी यात्रा में शामिल हुए

एक्ट्रेस एकता जैन ने अपने आभार की भावना व्यक्त की और माता से सभी भक्तों की इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने इस एकवीरा माता की पालकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए संतोष पांडेय और चंदू पाटिल का आभार व्यक्त किया।

एकता जैन, सचिन दानाई और डॉ संतोष पाण्डेय दिवा कोलीवाड़ा की एकवीरा माता पालकी यात्रा में शामिल हुए

बीएमसी कमिश्नर राजेश नार्वेकर ने चंदू पाटिल के इस पदयात्रा को आयोजित करने के प्रयासों की सराहना की और इस आध्यात्मिक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनकर उन्हें खुशी हुई।@अनिल बेदाग

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में किया रोड शो

• अपने खास अंदाज से जायस निवासियों पर किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी ...