Breaking News

पत्नी के साथ प्रेमिका को घर पर रखा, परिवार के लोग करने लगे अभद्रता, फिर निर्यातक ने दिया तीन तलाक

मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में एक निर्यातक ने दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को सरेराह तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने इस मामले में पति समेत ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया है। नागफनी थाना क्षेत्र के तख्त वाली मस्जिद किसरौल मोहल्ले में रहने वाली पीड़ित महिला सिदरा कमाल ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है।

जिस लापता छात्रा को यमुना में तलाशत रहे गोताखोर, पुलिस को वो आगरा में मिली; कुछ भी नहीं बताया

पत्नी के साथ प्रेमिका को घर पर रखा, परिवार के लोग करने लगे अभद्रता, फिर निर्यातक ने दिया तीन तलाक

जिसमें महिला ने बताया कि उसकी शादी मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग निवासी निर्यातक मोहम्मद कमाल के साथ नौ अक्तूबर 2013 को हुई थी। दंपती का एक बेटा है। पीड़िता का कहना है कि शादी में मिले दहेज से पति मोहम्मद कमाल, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद नाखुश थे। शादी के बाद से ही पीड़िता को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था।

पीड़िता के सामने ही निर्यातक अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करता था। निर्यातक अपनी प्रेमिका को घर में ले आया और पत्नी के साथ ही उसे भी खा। पीड़िता का आरोप है कि ससुर और जेठ ने पीड़िता से अभद्रता की। पीड़िता कहना है कि एक सोची समझी साजिश के तहत पीड़िता को प्रताड़ित किया गया ताकि वह परेशान होकर अपने मायके चली जाए या आत्महत्या कर ले।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में किया रोड शो

11 दिसंबर 2023 को पीड़िता अपने मायके चली गई थी। पीड़िता के बच्चे को भी आरोपियों ने अपने घर में छिपाए रखा है। 31 अक्तूबर 2023 को करीब तीन बजे महिला अपनी मां के साथ डॉक्टर से दवा लेकर लौट रही थी। रास्ते में पति मिल गया। आरोप है कि यहां पति ने महिला को तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

एक नवंबर 203 की सुबह दस बजे पति महिला के मायके पहुंचा और माफी मांगने लगा और अपने घर ले जाने लगा। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत आठ के खिलाफ तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About News Desk (P)

Check Also

ट्रूकॉलर ने धोखाधड़ी का बीमा आरंभ करने के लिए एचडीएफसी एर्गो के साथ की साझेदारी

लखनऊ। विश्व के विश्वस्तरीय संचार के एक प्रमुख प्लैटफॉर्म, ट्रूकॉलर ने भारत की एक प्रमुख ...