Breaking News

‘अब CM के हाथों पर भी नियंत्रण कर रहे पूर्व नौकरशाह’, पटनायक-पांडियन के इस वीडियो पर हिमंत का कटाक्ष

नई दिल्ली:  देश भर में जहां लोकसभा चुनाव हो रहे हैं, वहीं ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे है। ओडिशा के मुख्यमंत्री के करीबी और पूर्व आईएएस अधिकारी वीके पांडियन के खिलाफ भाजपा अधिकतर आक्रमक रहती है। इस बीच भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए पांडियन पर पर निशाना साधा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने एक वीडियो साझा किया। वीडियो में ओडिशा सीएम एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। सीएम पटनायक के बगल में पांडियन भी खड़े हैं। वीडियो में सीएम का हाथ काफी कांप रहा है, जिसे पांडियन संभाल रहे हैं। इसी पर हिमंत ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो बहुत परेशान करने वाला है। पांडियन सीएम पटनायक के हाथों को नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं यह सोच कर ही कांप उठता हूं कि तमिलनाडु का एक पूर्व नौकरशाह किस तरह से ओडिशा के भविष्य पर नियंत्रण कर रहा है। भाजपा राज्य के लोगों को ओडिशा की बागडोर वापस देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पटनायक ने दी प्रतिक्रिया
पटनायक ने सरमा के तंज पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा गैर-मुद्दों को मुद्दा बनाने के लिए जानी जाती है। वह अब उनके हाथ हिलाने पर चर्चा कर रही है। यह निश्चित रूप से काम नहीं करेगा। पटनायक ने बीजेपी पर उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोल सकती है। आप देख सकते हैं, मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। मैं लगभग एक महीने से पूरे राज्य में प्रचार कर रहा हूं। वहीं, पांडियन ने भी बीजेपी नेताओं के बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

पहले भी लगा चुके हैं आरोप
इससे पहले, हिमंत और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया था कि सीएम नवीन पटनायक को उनके करीबियों ने कैद कर रखा है।ओडिशा की भाजपा ईकाई ने राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव से अपील की कि वे सीएम पटनायक को कैद से छुड़ाएं।

About News Desk (P)

Check Also

राज्यसभा और लोकसभा में जोरदार हंगामे के आसार; सरकार और विपक्ष में इन मुद्दों पर होगी बहस

लोकसभा और राज्यसभा कल कई मुद्दों पर सुनवाई के लिए तैयार है। यहां सोमवार को ...