Breaking News

आज मनाया जा रहा है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, जानिए इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के महत्व को समझाना और सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो सके, ये सुनिश्चित करना है। इस दिन को मनाने की नींव संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रयासों के परिणामस्वरूप पड़ी।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट महासभा ने 20 दिसंबर 2018 को खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का फैसला लिया। जिसके बाद 7 जून की तारीख इस दिन को मनाने के लिए तय की गई। अगले वर्ष यानी 7 जून 2019 को पहली बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया।

खाद्य सुरक्षा दिवस 2024 की थीम

इस खास दिन की प्रतिवर्ष एक खास थीम होती है। इस वर्ष खाद्य सुरक्षा दिवस 2024 की थीम ‘सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य’ निर्धारित की गई है।

खाद्य सुरक्षा का महत्व

खाद्य सुरक्षा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह सुनिश्चित करता है कि हमारे द्वारा उपभोग किए जाने वाले भोजन सेहतमंद और सुरक्षित हो। असुरक्षित भोजन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है, जैसे कि खाद्य जनित बीमारियां, जो प्रतिवर्ष लाखों लोगों को प्रभावित करती हैं।

खाद्य सुरक्षा के प्रमुख मुद्दे

स्वच्छता- भोजन की तैयारी और भंडारण के दौरान स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है।
प्रदूषण- रसायनों और अन्य हानिकारक पदार्थों से भोजन को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए।
मूल्यांकन- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा का नियमित मूल्यांकन आवश्यक है।

भारत में खाद्य सुरक्षा

भारत में खाद्य सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है। यहाँ खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे,

खाद्य सुरक्षा अधिनियम

भारत सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 लागू किया है, जो देश के गरीब और वंचित वर्गों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराता है।

About News Desk (P)

Check Also

Amrit Udyan: फरवरी में खुला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जानें टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और समय

हर साल एक सीमित अवधि के लिए ही अमृत उद्यान (Amrit Udyan) आम जनता के ...