Breaking News

हाथ-पैर बांधकर चंबल में रखा…दी यातनाएं, अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर लौटा युवक

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर घर लौटा। उसने जो दास्तां सुनाई, उसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। किसी तरह पुलिस की मदद से वह घर पहुंच पाया। युवक के लौटने से घर में खुशी की माहौल है।फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पूंठपुरा कल्याणपुर निवासी सर्वेश कुमार (38) का 26 सितंबर को अपहरण हो गया था। बुधवार को वह पुलिस की मदद से घर लौटा। उसने आपबीती बताई तो लोगों के होश उड़ गए। उसने बताया कि वह शौच के लिए गया था। वहां कार में कुछ युवक बैठे थे।

नगर विकास मंत्री ने गांधी जयंती के दिन मार्टिन पुरवा मलिन बस्ती में लगाया झाड़ू, उठाया कूड़ा

हाथ-पैर बांधकर चंबल में रखा...दी यातनाएं, अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर लौटा युवक

वह नजदीक पहुंचा तो कार से टक्कर मार दी। वह गिर गया तो बदमाश उसके हाथ-पैर बांधकर गाड़ी में डाल ले गए। उसे चंबल के बीहड़ में रखा गया था। वहां उसे कई तरह की यातनाएं दीं। बुधवार को वह किसी तरह मुक्त होकर उनके चंगुल से भाग निकला।

Please also watch this video

अपहरणकर्ताओं ने उसका पीछा किया। काफी भागने के बाद मध्या प्रदेश की सीमा पर धौलपुर पुलिस गशत करते मिलते गई। पुलिस को देखकर अपहरणकर्ता भाग गए। उसने पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने उसकी मदद की। एएसआई गिरवर सिंह ने फतेहाबाद थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक को उसके सुपुर्द कर किया।

About News Desk (P)

Check Also

नशा उन्मूलन अभियान की शुरुआत

लखनऊ। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर विदुषी सीता मिश्रा सेवा न्यास व अन्य ...