Breaking News

36 साल बाद आएगा शाहरुख खान के शो ‘फौजी’ का सीक्वल, विक्की जैन के साथ गौहर खान होंगी इसका हिस्सा

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का पहला शो ‘फौजी’ (Fauji) 36 साल बाद सीक्वल के साथ वापसी कर रहा है। 1988 में लेफ्टिनेंट कर्नल राज कुमार कपूर द्वारा निर्देशित इस शो ने शाहरुख को एक प्रमुख भूमिका में टेलीविजन पर लॉन्च किया और उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया। अब, यह पता चला है कि ‘फौजी’ का सीक्वल बन रहा है। ‘फौजी 2’ को लेकर हाल ही में दिलचस्प जानकारी सामने आई। ‘फौजी 2’ में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के मुख्य भूमिका में नजर आने की खबरें हैं।

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश से कभी नहीं मिली हेमा मालिनी, बोलीं- ‘मैं उनका सम्मान करती हूं’

36 साल बाद आएगा शाहरुख खान के शो 'फौजी' का सीक्वल, विक्की जैन के साथ गौहर खान होंगी इसका हिस्सा

गौहर खान भी होंगी ‘फौजी 2’ का हिस्सा

‘फौजी 2’ में गौहर खान (Gauhar Khan) भी नजर आएंगी। शो में अभिनय करने के अलावा, विक्की संदीप सिंह के साथ इसके सह-निर्माता भी हैं। यह शो दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। यह बड़ी खबर संदीप सिंह ने साझा की, जिन्होंने टीजर पोस्ट किया और कैप्शन दिया, ‘भारत में अब तक का सबसे प्रतिष्ठित शो वापस आ रहा है। हमें फौजी 2 की वापसी कराते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है। इस उल्लेखनीय यात्रा में हमारे साथ जुड़ें। अपडेट के लिए बने रहें।’

एलान से उत्साहित प्रशंसक

इस एलान ने शो की पहली किस्त के दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘वाह, वाह, वाह, क्या वापसी है। बिग बॉस में अपनी यादगार उपस्थिति के बाद अगर विकास जैन वहां हैं तो यह ड्रामा से भरपूर होगा। ये तो हिट होने वाला है।’ एक अन्य यूजर लिखा, ‘हमारे प्यारे विक्की भैया के डेब्यू के लिए बेहद उत्साहित हूं। शुभकामनाएं मिस्टर जैन। अच्छी खबर। फौजी 2 जरूर देखना चाहूंगा।’

Please watch this video also 

कौन हैं विकास जैन?

विकास जैन की बात करें तो वह मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति हैं। उन्हें ‘बिग बॉस 17’, ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कर्नल संजय सिंह की भूमिका निभाएंगे, जबकि गौहर खान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर की भूमिका में नजर आएंगी।

About News Desk (P)

Check Also

समकालीन मूर्तिशिल्प लखनऊ के सुंदरीकरण में विशेष सहयोग करेंगे- वंदना सहगल

लखनऊ। वास्तुकला एवं योजना संकाय, टैगोर मार्ग परिसर में पिछले पांच दिनों से शैल उत्सव ...